स्मृति मंधाना क्रिकेट जगत में पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे किए हैं. इसी के साथ एशियन गेम 2026 में श्रीलंका को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड अपने नाम किया है. 45 बॉल पर स्मृति ने 79 रन की शानदार पारी खेली है. फैशन में भी वो अपना जलवा बिखेरती हैं. तो चलिए देख लेते हैं तस्वीरों में उनके लुक्स.

स्मृति मंधाना का ये स्टनिंग लुक पार्टी परफेक्ट है. उन्होंने वाइट कलर की वी नेकलाइन वाली कटाउट ड्रेस कैरी की है. जिसमें स्ट्रेट सिल्हूट है और नी से बॉटम को फ्लेयर्ड रखा गया है और वेस्ट लाइन पर बीड्स से हल्की एम्ब्रॉयडरी की गई है.
इस ब्लैक साड़ी में स्मृति मंधाना बेहद खूबसूरत लग रही हैं. पूरी साड़ी बिल्कुल सिंपल है, जिसकी ड्रेपिंग प्लीटेड पल्लू में की गई है और ब्रोच इसका फोकस पॉइंट है तो वहीं ब्लैक ग्लिटर ब्लाउज इस साड़ी लुक को रिच बनाता है. स्ट्रेट ओपन हेयर और स्टेटमेंट जूलरी के साथ उनके ये लुक ग्रेसफुल और एलिगेंट है.
स्मृति मंधाना का ये लुक फेस्टिव परफेक्ट है. उन्होंने पिंक कलर का कोऑर्ड सेट कैरी की है. क्रॉप टॉप के साथ वेलवाटम प्लाजो और फ्लोरल, एंकल लेंथ फुल स्लीव श्रग वाला ये आउटफिट मोनोक्रोमेटिक फैशन से इंस्पायर है. उन्होंने अपने बालों को बाउंसी रखा है और साथ में पोल्की झुमको, स्टेटमेंट वॉच से लुक को कंप्लीट किया है.
स्मृति मंधाना की ये तस्वीर फोटोशूट के दौरान वीटीएस की है. इसमें वो ग्लिटर सीक्वेंस ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसका सिल्हूट उन्हें मरमेड लुक दे रहा है. बॉटम पर ट्रांसपेरेंट शियर फैब्रिक है और लाइट वेट ग्लिटर डिटेलिंग दी गई है. लॉन्ग ड्रॉप ईयररिंग, ग्रीन स्टोन की रिंग, ब्रेसलेट, रिंग कर्ल हेयर उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं.
स्मृति मंधाना का ये लुक उनके क्लासी फैशन की चॉइस को दिखाता है. उन्होंने वेलवेट फैब्रिक की ड्रेस कैरी की है, जिसके बॉटम में स्लीट के साथ ही प्लीटेड डिटेलिंग ही तो वहीं साथ में मैचिंग जैकेट उनके लुक को मोनोक्रोमेटिक टच देती है. ड्रेस के टॉप में ग्रिड डिजाइन है. इसी के साथ ब्राउच उनके इस लुक को और भी क्लासी बना रहा है.