Entertainment

Rakesh Bedi Bonus Claim Reality: मेरे अकाउंट में तो नहीं आया… ‘धुंरधर’ के लिए 1 करोड़ बोनस की बात पर खुद राकेश बेदी ने लिए मजे, अफवाह निकली वायरल खबर

Rakesh Bedi Bonus Claim Reality: ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी की सक्सेस के बाद एक्टर राकेश बेदी को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि फिल्म के मेकर्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का बोनस दिया है. ये खबर सोशल मीडिया से लेकर कई रिपोर्ट्स में चर्चा का विषय बन गई. लेकिन अब इस पूरे मामले पर बड़ा ट्विस्ट आ गया है. राकेश बेदी की टीम ने और एक्टर नेसाफ कर दिया है कि उन्हें ऐसा कोई बोनस नहीं मिला और ये खबर पूरी तरह से फेक है.

Rakesh Bedi Bonus Claim Reality: मेरे अकाउंट में तो नहीं आया… ‘धुंरधर’ के लिए 1 करोड़ बोनस की बात पर खुद राकेश बेदी ने लिए मजे, अफवाह निकली वायरल खबर
Rakesh Bedi Bonus Claim Reality: मेरे अकाउंट में तो नहीं आया… ‘धुंरधर’ के लिए 1 करोड़ बोनस की बात पर खुद राकेश बेदी ने लिए मजे, अफवाह निकली वायरल खबर

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद से ही चर्चा बटोर रही है, फिल्म ने खूब तारीफे बटोरी हैं. साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है. फिल्म में शामिल किरदारों को भी लोगों ने बहुत पसंद किया है. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में ‘जमील जमाली’ का रोल निभाने वाले राकेश बेदी की हो रही है. हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के हवाले से खबर सामने आई थी कि एक्टर की परफॉर्मेंस के लिए मेकर्स उन्हें 1 करोड़ रुपये का बोनस दे रहे हैं, जिसकी सच्चाई अब सामने आई है.

एक्टर ने अफवाहों का लिया मजा

राकेश बेदी चाय विद राकेश बेदी में इस खबर पर बात की है. उन्होंने इस दौरान कहा है, ‘आजकल इंटरनेट पर वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है. कई लोग मुझे भेज रहे हैं वीडियो. कई दोस्त लोग भेज रहे हैं. कुछ न्यूज वाले भेज रहे हैं कि मुझे प्रोडक्शन हाउस से धुरंधर के बाद 1 करोड़ रुपया मिला है. तो भईया वो कहां पड़ा है. किसके घर में रखा है, किसकी जेब में है, मुझे बता दो यार. कहां किसी ने गाड़ के रखा है. मुझे बता दो ताकि में जाकर ले लूं क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अब तक नहीं आया है. मेरे अकाउंट में तो शो नहीं कर रहा है और अगर आ गया तो मैं बता दूंगा या शायद ना भी बताऊं कि मुझे मिल गया है. लेकिन, फिलहाल तो नहीं मिला है यार, अभी तक तो नहीं मिला है, अगर आप दिलवा सकते हो तो प्लीज दिलवा दो.’

दानिश ने भी किया इनकार

बोनस मिलने की खबर को खुद एक्टर की टीम ने स्क्रीन से बातचीत में इस दावे को खारिज कर दिया है. उनके मैनेजर ने साफ शब्दों में कहा कि ये खबर गलत है और जल्द ही इस पर वीडियो जारी किया जाएगा. मैनेजर के साथ ही साथ फिल्म का हिस्सा रहे दानिश पंडोर ने भी इस मामले को लेकर कहा है कि उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है, उनके पास भी इस तरह की खबर आई है, लेकिन इसके बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है.

खबर को बताई अफवाह

पहले सामने आ रही खबर में ये भी दावा किया गया कि उन्हें फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये फीस मिली थी और बाद में उनकी रकम दोगुनी कर दी गई. राकेश बेदी के को-स्टार ने भी कहा कि उन्हें ऐसी किसी रकम के बारे में कुछ पता नहीं है. इससे साफ हो गया कि बोनस वाली खबर सिर्फ अफवाह थी, जो तेजी से फैल गई. हालांकि, इस विवाद के बीच एक बात साफ है कि ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. ‘जमील जमाली’ के डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए और उनकी कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ हुई. लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के बावजूद उन्हें इस फिल्म के बाद नई पहचान मिली है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply