Sleeping Tips : रात में बार-बार करवट बदलना, अचानक दिल की धड़कन तेज महसूस होना या बिना किसी वजह के मन में डर और तनाव महसूस होना आजकल बहुत आम समस्या बन चुकी है. मोबाइल और सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल भी दिमाग को लगातार एक्टिव रखता है, जिससे शरीर थका होने के बावजूद मन शांत नहीं हो पाता. कई बार लोग नींद न आने पर देर रात तक फोन चलाते रहते हैं, लेकिन इससे समस्या और बढ़ जाती है.
Khabar Monkey

नींद पूरी न होने का असर सिर्फ अगले दिन की थकान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में जरूरी है कि रात को सोने से पहले कुछ ऐसी आदतें अपनाई जाएं, जो दिमाग को शांत करें और शरीर को रिलैक्स करने में मदद कर सकती हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.
Brain Dump Technique का करें यूज
की रिसर्च बताती है कि अगर आपको रात को नींद नहीं आती है तो ब्रेन डंप तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें अपने दिमाग में चल रही बातों को एक कॉपी पर लिखना होता है. रिसर्च में पाया गया है कि सोने से पहले 5 मिनट तक अपनी टेंशन, टू-डू लिस्ट या मन की बातें लिखने से दिमाग हल्का महसूस करता है और नींद जल्दी आने लगती है. इससे दिमाग को एक तरह का ‘closure signal’ मिलता है और ओवरथिंकिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है.
ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें
ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से भी नींद की क्वालिटी को सुधारा जा सकता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि धीमी और गहरी सांसें शरीर के स्ट्रेस रिस्पॉनंस को कम करती हैं. इसे करे के लिए सबसे पहले 4 सेकंड तक नाक से सांस लें, 7 सेकंड तक सांस रोकें, 8 सेकंड तक धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ें. इसे 4 से 5 बार दोहराएं यह तरीका दिल की धड़कन को शांत करने और शरीर को स्लीप मोड में लाने में मदद कर सकता है.
पैरों को गर्म रखना भी आएगा काम
यह थोड़ा अलग लेकिन रिसर्च-बेस्ड तरीका है. स्टडीज बताती हैं कि सोने से पहले पैरों को हल्का गर्म रखने से बॉडी टेमप्रेचर रेगुलेशन बेहतर होता है, जिससे नींद जल्दी आने में मदद मिल सकती है. ऐसे में आपको रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में 10 मिनट पैर डुबोकर रखें या हल्के गर्म मोजे पहन लें. इससे शरीर को रिलैक्सेशन का संकेत मिलता है और बेचैनी कम महसूस हो सकती है.





