Shaheen Bhatt Engagement: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के परिवार में खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी और आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है। शाहीन भट्ट ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर ईशान मेहरा के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में शाहीन भट्ट अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं, जिसने फैंस का खास ध्यान खींचा। तस्वीरों के साथ शाहीन भट्ट ने कैप्शन में लिखा कि शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने की बात कुछ ज्यादा ही कर दी, जो पर खूब वायरल हो रहा है।
सेलेब्स ने दी ढेरों बधाइयां
शाहीन भट्ट के इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें बधाई दी। शाहीन भट्ट की बहन आलिया भट्ट ने प्यार भरा कमेंट करते हुए लिखा कि वह उन्हें अपने प्यार से स्पैम कर रही हैं। इसके अलावा , नव्या नवेली नंदा, शनाया कपूर, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स ने कपल को शुभकामनाएं दीं। शाहीन भट्ट की यह खुशखबरी उनके परिवार और चाहने वालों के लिए किसी जश्न से कम नहीं है।
View this post on Instagram
कौन हैं ईशान मेहरा
ईशान मेहरा एक पूर्व इंटरनेशनल स्विमर और एथलीट रह चुके हैं। वर्तमान में ईशान मेहरा मुंबई में फिटनेस कोच और पर्सनल ट्रेनर के तौर पर काम कर रहे हैं। शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। गौरतलब है कि शाहीन भट्ट ने पिछले साल ईशान के जन्मदिन पर अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। तब से ही शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा को अक्सर साथ देखा जाता रहा है। सगाई की खबर सामने आते ही फैंस बेहद खुश हैं और अब दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





