HealthViral

Self Care Ideas: हफ्ते का एक दिन खुद के लिए! सेल्फ केयर के इन मॉर्डन तरीकों जरूर आजमाएं

डेली सेल्फ केयर नहीं कर सकते तो वीके में एक बार थोड़ा टाइम निकालकर भी खुद की बेहतर देखभाल की जा सकती है. भागदौड़ भरी जिंदगी का रूटीन सालों से चला आ रहा है लेकिन आज का खानपान और लाइफस्टाइल इस कदर बिगड़ गया है कि लोग कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. आजकल लोग जिम्मेदारियों और काम के बोझ तले दबे हुए हैं और वो रुककर खुद को रिचार्ज करने के लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं.

Self Care Ideas: हफ्ते का एक दिन खुद के लिए! सेल्फ केयर के इन मॉर्डन तरीकों जरूर आजमाएं
Self Care Ideas: हफ्ते का एक दिन खुद के लिए! सेल्फ केयर के इन मॉर्डन तरीकों जरूर आजमाएं

पर क्या आप जानते हैं कि आप नए ट्रेंड वीकली सेल्फ केयर डे को फॉलो करके खुद की बेहतर देखभाल कर सकते हैं.

सेल्फ केयर क्यों है जरूर । Why is Self Care Important

बहुत कम लोग इस बात को समझ पाते हैं कि सेल्फ केयर क्यों जरूरी है. सेल्फ केयर डे पर कुछ अच्छी आदतों को फॉलो करने से पूरे हफ्ते का स्ट्रेस रिलीज होता है. मानसिक थकान दूर होती है जिससे आप रिफ्रेश महसूस करते हैं. इस तरीके को अपनाने से लाइफ में बैलेंस भी बनता है. वीक का सेल्फ केयर डे आपकी मेंटल और फिजिकल सर्विस जैसा काम करता है.

डिजिटल डिटॉक्स

वीक के सेल्फ केयर डे पर आपको डिजिटल डिटॉक्स का तरीका कुछ घंटों के लिए फॉलो करना है. इसके लिए आपको स्क्रीन से ब्रेक लेना है. दरअसल, आज की लाइफ पूरी तरह फोन पर डिपेंड हो गई है. इसके बिना लोग एक मिनट नहीं रह पाते हैं और इससे निकलने वाली ब्लू लाइट हमें मेंटली बहुत बीमार बना रही है. डिजिटल डिटॉक्स के लिए सोशल मीडिया एप्स को बिल्कुल न ओपन करें. फोन को दूर रख दें और जरूरी कॉल्स ही पिक करें. नेचर और रियल लाइफ में टाइम बिताएं.

सोलो टाइम यानी खुद के साथ टाइम

रिलैक्स, रिचार्ज और रिसैट होने के लिए जरूरी है कि खुद के साथ टाइम भी बिताया जाए. हफ्ते में एक बार नहीं तो कम से कम 15 दिन में एक बार कुछ देर के लिए खुद के साथ वक्त बिताएं. आप अकेले कैफे जाना, किताब पढ़ना, संगीत सुनना या अपनी हॉबी करने जैसी एक्टिविटी के जरिए सोलो टाइम बिता सकते हैं. आप चाहे तो गार्डनिंग भी कर सकते हैं क्योंकि ये तरीका भी माइंड को चुटकियों में रिलैक्स कर पाता है.

काम से दूरी के लिए No Work Day

सेल्फ केयर डे का सबसे बड़ा रूल है कि आपको ऑफिस या बिजनेस का कोई काम इस दिन नहीं करना है. बहुत जरूरी हो तो ही इसके लिए समय निकालें. ऑफिस मेल, कॉल और टास्क से खुद को इस दिन दूर रखें. ये दिन प्रोडक्टिविटी नहीं रिकवरी के लिए होता है.

बॉडी, हेयर और स्किन केयर

रोज जल्दी-जल्दी नहाने और स्किन केयर से अलग इस दिन पूरा बॉडी केयर ट्रेंड फॉलो करें. वीक में एक बार किए जाने वाले इस रूटीन में ऑयल मसाज, स्क्रब, फेस पैक, हेयर ऑयलिंग, हेयर मास्क और रिलैक्सिंग बाथ जरूर करें. इससे आपकी स्किन, हेयर और बॉडी ठीक से डिटॉक्स हो पाएंगे. ये तरीका हफ्तेभर की थकान से राहत देता है.

Khabar Monkey

डीप रिलेक्शन एक्टिविटी

वीके के सेल्फ केयर डे वाले दिन आपको डीप रिलैक्स देने वाली एक्टिविटी करनी है. इसके लिए लंबी नेचर वॉक, योग का लंबा सेशन, मेडिटेशन क्ला, स्पा या स्टीम थेरेपी ले सकते हैं. अगर आपको बुक पढ़कर रिलैक्स फील होता है तो ये करना भी बेस्ट है. इसके अलावा जो लोग कुकिंग पसंद करते हैं और इससे भी दिमाग रिलैक्स हो पाता है तो ऐसा ही करें. ये तरीके डीप रिलैक्स के लिए बेस्ट हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply