Saree Styling Tips: साड़ी एक पारंपरिक परिधान है, जिसे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. अब तो साड़ी पहनने के तरीके में भी कई बदलाव आ गए हैं. लेकिन साड़ी आज भी अपने रॉयल लुक के लिए ही जानी जाती है. अगर आपको भी साड़ी में महारानी जैसा रॉयल और रिच लुक चाहिए तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सिर्फ साड़ी पहन लेना ही काफी नहीं होता है. उसके साथ ब्लाउज, पल्लु लेने का स्टाइल, जूलरी और हेयरस्टाइल तक कैसा हो…ये सब भी मायने रखता है.

अगर आप भी साड़ी में किसी महारानी जैसा शाही और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो स्टाइलिंग के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं साड़ी स्टाइल करते समय किन 5 जरूरी स्टाइलिंग टिप्स को ध्यान में रखना चाहिए.
सही फैब्रिक और रिच कलर्स चुनना
साड़ी आपको कई फैब्रिक में मिल जाएगी. हर फैब्रिक की साड़ी एक अलग लुक देती है. ऐसे में अगर आपको शाही और रॉयल लुक चाहिए तो उसके लिए सही फैब्रिक का चुनाव करना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप कांजीवरम, सिल्क, बनारसी या फिर ऑर्गेंजा की साड़ी चुन सकती हैं. वहीं, रंग भी अहम भूमिका निभाते हैं. रॉयल लुक के लिए मरून, रॉयल ब्लू, एनराल्ड ग्रीन, वाइन, गोल्डन टोन जैसे शेड्स अच्छा लुक देते हैं. ये रंग हर स्किनटोन पर सूट भी करते हैं.
ब्लाउज डिजाइन पर दें खास ध्यान
साड़ी का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन उसका ब्लाउज होता है. ऐसे में ब्लाउज की डिजाइन और एम्ब्रॉयडरी पर खास ध्यान देना चाहिए. रॉयल लुक के लिए हैवी एम्ब्रॉयडरी, हाई नेक, फुल स्लीव्स या एलिगेंट कट वाले ब्लाउज परफेक्ट लुक देते हैं. साथ हीअच्छी फिटिंग वाला ब्लाउज साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा देता है.
Credit: kanganaranaut/Instagram
जूलरी का चुनाव सोच-समझकर करें
साड़ी के साथ किस तरह की जूलरी चुननी है इसकी समझ होना भी बहुत जरूरी है. रॉयल लुक पाने के लिए स्टेटमेंट जूलरी बेहद जरूरी है. इसके लिए आप कुंदन, पोल्की, टेम्पल ज्वेलरी या पर्ल सेट कैरी कर सकती हैं. वहीं, बहुत ज्यादा जूलरी पहनने से बचना चाहिए. लुक को हमेशा क्लीन और एलिगेंट रखें.
ड्रेपिंग स्टाइल को रखें परफेक्ट
साड़ी की ड्रेपिंग जितनी साफ और सलीकेदार होगी, आपका लुक उतना ही आकर्षक लगेगा. प्लीट्स को अच्छी तरह सेट करें और पल्लू को व्यवस्थित तरीके से कैरी करें. एक अच्छी ड्रेपिंग साधारण साड़ी को भी रॉयल बना सकती है.
Khabar Monkey
हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज से पूरा करें लुक
रॉयल लुक के लिए लो बन, स्लीक बन या सॉफ्ट वेव्स वाली हेयरस्टाइल बेहतरीन रहती है. साथ ही पोटली बैग, कमरबंद, मांगटीका या स्टाइलिश बिंदी जैसे एक्सेसरीज आपके पूरे लुक को और भी खास बना सकते हैं. इसलिए साड़ी के साथ हमेशा इस तरह के हेयरस्टाइल और एक्सेसरीज को ही चुनें.












