शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आगरा में कम्युनिटी डॉग्स को लेकर हिंसक विवाद; मां-बेटी पर जानलेवा हमला, एक कुत्ते की मौत​

Attack On Animal Lovers In Agra: आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की चारबाग गली में कम्युनिटी डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि पशु प्रेमी मांबेटी पर पड़ोसियों ने लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक कम्युनिटी डॉग की मौत हो […]

आगरा में कम्युनिटी डॉग्स को लेकर हिंसक विवाद; मां-बेटी पर जानलेवा हमला, एक कुत्ते की मौत​

Attack On Animal Lovers In Agra: आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की चारबाग गली में कम्युनिटी डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि पशु प्रेमी मांबेटी पर पड़ोसियों ने लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक कम्युनिटी डॉग की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कुत्ते गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद अपर पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।

आगरा में कम्युनिटी डॉग्स को लेकर हिंसक विवाद; मां-बेटी पर जानलेवा हमला, एक कुत्ते की मौत​
आगरा में कम्युनिटी डॉग्स को लेकर हिंसक विवाद; मां-बेटी पर जानलेवा हमला, एक कुत्ते की मौत​

29 जून को आरोपियों ने किया हमला

पीड़िता शालू का आरोप है कि वह लंबे समय से अपनी मां सुमन के साथ क्षेत्र के कम्युनिटी डॉग्स की देखभाल और उन्हें भोजन कराती हैं। इसी बात को लेकर कुछ पड़ोसी लगातार विरोध करते रहे। उनका कहना है कि 26 जून को हुई शिकायत के बाद एक आरोपी को राजनीतिक दबाव के चलते छोड़ दिया गया और उन पर समझौता करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद 29 जून को आरोपियों ने दोबारा हमला कर उनकी मां के साथ मारपीट की।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार के सुरक्षा की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने अपर पुलिस आयुक्त अली अब्बास को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस आयुक्त ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही पशु कल्याण संस्था कैस्पर होम्स की संस्थापक एवं पशु अधिकार कार्यकर्ता विनीत अरोड़ा ने नगर निगम को सूचना दी। इसके बाद नगर निगम की टीम एबीसी Rules2023 के तहत क्षेत्र में कम्युनिटी डॉग्स को पकड़ने और नसबंदी की प्रक्रिया के लिए पहुंची। आरोप है कि इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता और धक्कामुक्की की।

पशुओं के प्रति करुणा और संरक्षण का भाव रखें नागरिक

विनीत अरोड़ा ने कहा कि शहर में पशुओं के प्रति क्रूरता की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A के तहत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पशुओं के प्रति करुणा और संरक्षण का भाव रखे। की टीम के साथ कथित अभद्र व्यवहार यह दर्शाता है कि कुछ लोगों में कानून का भय नहीं है।

पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि एक जुलाई को एक बार फिर नगर निगम की टीम और मांबेटी के साथ अभद्रता की गई। लगातार हो रही घटनाओं के बाद परिवार ने अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस दौरान आगरा के अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी, श्वेता चावला, वंदना दुबे, तरुण चौधरी, सोनू कुशवाह और लखन पलवाल सहित कई पशु प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY