रॉयल एनफील्ड अपनी नई एडवेंचर टूरिंग बाइक Himalayan 750 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने पहली बार इस बाइक का टीजर जारी किया है. इससे संकेत मिलते हैं कि इसकी लॉन्चिंग जल्द हो सकती है. उम्मीद है कि कंपनी 3 से 8 नवंबर 2026 के बीच इटली के मिलान शहर में होने वाले EICMA मोटरसाइकिल शो में इसे पेश करेगी. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी तारीख नहीं बताई है.

कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी टीजर में मोटरसाइकिल झलक दिखाई है. इससे पहले सितंबर में लद्दाख में आयोजित Himalayan Basecamp कार्यक्रम के दौरान भी इस बाइक को लगभग तैयार रूप में दिखाया गया था. इसके अलावा, बाइक को कई कलर में बिना कवर के भी देखा जा चुका है.
Coming soon.
#RoyalEnfield #RoyalEnfieldHimalayan #AllRoadsNoRoads #125YearsOfPureMotorcycling https://t.co/SbGXskUhRY
— Royal Enfield October 26, 2026
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Himalayan 750 को कंपनी की एडवेंचर बाइक रेंज में Himalayan 450 से ऊपर रखा जाएगा. इसमें नया 750cc, एयर और ऑयलकूल्ड, पैरेललट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है. यह इंजन करीब 55 PS की पावर और 60 Nm का टॉर्क दे सकता है. इसके साथ 6स्पीड गियरबॉक्स मिलने की संभावना है. हालांकि, इंजन की अंतिम क्षमता और परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी कंपनी ने अभी साझा नहीं की है.
बड़े इंजन के कारण बाइक से हाईवे पर बेहतर प्रदर्शन और लंबी दूरी की यात्रा में अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है. खासकर पीछे बैठने वाले व्यक्ति और सामान के साथ सफर करने वाले लोगों को इसका फायदा मिल सकता है.
डिजाइन की बात करें तो इसमें ऊंची विंडस्क्रीन, बड़ा फ्यूल टैंक, दो हिस्सों वाली सीट और सामान रखने की सुविधा मिलने की उम्मीद है. बाइक के दो वेरिएंट आ सकते हैं. एक में अलॉय व्हील और दूसरे में वायरस्पोक व्हील दिए जा सकते हैं. दोनों में 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील मिलने की संभावना है. इसके अलावा, आगे अपसाइडडाउन फोर्क, पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन और दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं.
क्रूज कंट्रोल समेत मिल सकते हैं नए फीचर्स
Himalayan 750 में गोल TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और कई राइडिंग मोड मिल सकते हैं. इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया जा सकता है. यह फीचर लंबी हाईवे यात्राओं के दौरान तय गति बनाए रखने में मदद करता है. हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
भारत में कब लॉन्च होगी Himalayan 750?
वैश्विक पेशकश के बाद Royal Enfield Himalayan 750 को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. कंपनी नवंबर के आखिर में गोवा में होने वाले Motoverse महोत्सव के दौरान इसे भारतीय बाजार में उतार सकती है. फिलहाल, लॉन्च की तारीख और कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.