बुधवार, 29 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy​ | इस दिवाली होगा बड़ा धमाका! Maruti और Hyundai ने कर ली तैयारी, लॉन्च होंगी ये 2 गाड़ियां​ | Gautam Gambhir के करीबी Ryan ten Doeschate ने छोड़ा Team India का साथ, KKR के साथ फिर जुड़ने की चर्चा तेज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Royal Enfield को टक्कर देने आ रही नई 501cc बाइक, भारत में शुरू हुई बुकिंग​

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई Honda CB500 मोटरसाइकिल की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है. ग्राहक अब देशभर के Honda BigWing डीलरशिप पर जाकर इस बाइक को बुक कर सकते हैं. कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. होंडा ने कुछ दिन पहले अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल शोकेस […]

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई Honda CB500 मोटरसाइकिल की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है. ग्राहक अब देशभर के Honda BigWing डीलरशिप पर जाकर इस बाइक को बुक कर सकते हैं. कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. होंडा ने कुछ दिन पहले अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल शोकेस में CB500 के साथ Rebel 300 और XR300L मोटरसाइकिलों को भी पेश किया था. इनमें सबसे पहले CB500 की बुकिंग शुरू हुई है, जबकि बाकी दोनों मॉडल भी आने वाले महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

E85 पेट्रोल से चल सकती है बाइक

खास बात ये है कि नई CB500 में 501cc का सिंगलसिलेंडर, लिक्विडकूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन E20 से लेकर E85 फ्यूल के साथ भी चल सकता है. इंजन 27.76 bhp की पावर और 43 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसके साथ 5स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो शहर और हाईवे दोनों जगह बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है.

रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स

CB500 को क्लासिक और मॉडर्न डिजाइन का शानदार कॉम्बिनेशन दिया गया है. बाइक में गोल LED हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक, सिंगलपीस रिब्ड सीट और सिंपल टेल सेक्शन मिलता है, जिससे इसका लुक काफी खास दिखाई देता है. बाइक में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच का व्हील दिया गया है. शोकेस मॉडल में ट्यूबलेस क्रॉसस्पोक व्हील और Maxxis टायर लगाए गए हैं, जबकि इसके कुछ अन्य वेरिएंट में अलॉय व्हील मिलेंगे. राइड को आरामदायक बनाने के लिए आगे USD फ्रंट फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. वहीं सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और डुअलचैनल ABS स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलेगा.

भारत में होगी तैयार

होंडा ने पुष्टि की है कि CB500 का निर्माण भारत में ही किया जाएगा. इससे कंपनी इसकी कीमत को कम रखने की कोशिश करेगी. भारत में उत्पादन होने की वजह से यह बाइक मिडिलवेट रेट्रो मोटरसाइकिल सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है. इसका मुकाबला Royal Enfield Bullet 650, Royal Enfield Classic 650 और BSA Goldstar 650 जैसी लोकप्रिय बाइकों से माना जा रहा है.

लॉन्च का इंतजार

फिलहाल Honda ने CB500 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अब जब इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, तो माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में इसकी कीमत और लॉन्च डेट की भी घोषणा कर सकती है. अगर कीमत सही रखी गई, तो यह बाइक प्रीमियम रेट्रो मोटरसाइकिल खरीदने वालों के लिए एक नया और मजबूत विकल्प बन सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY