Entertainment

Rohit Shetty Case: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में 1,624 पन्नों की चार्जशीट फाइल, 15 आरोपी हुए हैं गिरफ्तार

Rohit Shetty House Firing Case: फिल्मी सितारों के घर हाउस फायरिंग का मामला अब कोई नई बात नहीं है. पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गोली चलने का मामला सामने आया था. अब इंडस्ट्री के ही बड़े डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर भी फरवरी 2026 को फायरिंग हुई थी. इस मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू की थी और हाल ही में एक गिरफ्तारी भी हुई थी. अभी तक देखा जाए तो इस केस में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं मामले में अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो चार्जशीट भी फाइल कर दी गई है.

Rohit Shetty Case: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में 1,624 पन्नों की चार्जशीट फाइल, 15 आरोपी हुए हैं गिरफ्तार
Rohit Shetty Case: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में 1,624 पन्नों की चार्जशीट फाइल, 15 आरोपी हुए हैं गिरफ्तार

हाउस फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. ये चार्जशीट 1,624 पन्नों की है. वहीं मामले में अब तक 2 महीने में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. अधिकारियों की मानें तो जांच के दौरान कई अहम खुलासे किए गए हैं जिसको विस्तार से चार्जशीट में बताया गया है.

क्या है पूरा मामला?

पूरे मामले की बात करें तो रोहित शेट्टी के जुहू इलाके में स्थित घर पर 1 फरवरी 2026 को फायरिंग की गई थी. इसके बाद जुहू स्थित पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज की गई थी. इस दौरान जहां एक तरफ डायरेक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी वहीं केस की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंपी गई थी. अब तक इस मामले में 15 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है और अब इस मामले में पूरी डिटेलिंग्स के साथ 1624 पन्नों की चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है.

वर्क फ्रंट पर रोहित शेट्टी?

रोहित शेट्टी की बात करें तो वे फिल्मों के साथ ही टीवी की दुनिया में भी सक्रिय रहते हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म सिंघम अगेन थी जो साल 2024 में आई थी. फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था और ये एवरेज रही थी. वहीं अब उनके डायरेक्शन में गोलमाल 5 फिल्म रिलीज की जाएगी. इसके अलावा वे मशहूर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी होस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply