सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप​ | Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली, UP-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट… उत्तराखंड-महाराष्ट्र में कैसा रहेगा आज का मौसम?​

Weather: देशभर में मानसून ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है. दक्षिणपश्चिम मानसून पांच दिन की देरी से दिल्ली पहुंच गया. दिल्ली में 7 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.वहीं यूपी, बिहार समेत कई अन्य राज्यों में भी आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिमी […]

Weather: देशभर में मानसून ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है. दक्षिणपश्चिम मानसून पांच दिन की देरी से दिल्ली पहुंच गया. दिल्ली में 7 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.वहीं यूपी, बिहार समेत कई अन्य राज्यों में भी आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिमी तटीय राज्यों में तेज बारिश अब राहत नहीं बल्कि परेशानी का कारण बनती जा रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

दिल्लीएनसीआर में गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को लंबे समय से चली आ रही उमस से राहत मिली. IMD ने आज बारिश को लेकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

यूपीबिहार में भी बारिश का अलर्ट

IMD ने आज यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर और रायबरेली सहित कई अन्य जिले शामिल हैं. वहीं अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में 60 किमी की रफ्तार से तेज आंधी चलने और गरजचमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

बारिश का सिलसिला अगले करीब 4 दिनों तक जारी रहने का अनुमान है. वहीं बिहार के अधिकांश हिस्सों में भी मानसून सक्रिय है. उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। किसानों को खराब मौसम के दौरान खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी गई है.

एमपीराजस्थान का क्या है हाल?

आईएमडी ने आज जयपुर, कोटा सहित कई जिलों के लिए बारिश, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी की रफ्तार से तेज आंधी चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं एमपी में भी आज बारिश की संभावना जताई गए है. साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

उत्तराखंड में अलर्ट

उत्तराखंड में हालात ज्यादा गंभीर बने हुए हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदियोंनालों के उफान पर रहने की आशंका जताई गई है. चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक कोंकण, गोवा, दक्षिण गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY