HealthViral

Relationship Tips: अपने पार्टनर को कभी नहीं बताना चाहिए ये बातें, टूट सकता है आपका रिश्ता

Relationship Tips: अपने पार्टनर को कभी नहीं बताना चाहिए ये बातें, टूट सकता है आपका रिश्ता

दुनियाभर में तलाक के मामले काफी ज्यादा देखे जा रहे हैं. में 2026 का डाइवोर्स रेट डेटा शेयर किया गया है, जिसके मुताबिक कुछ देशों में तलाक की दर 3.7 तक है यानी 56,044 शादियों में 33,962 तलाक के मामले हैं. पति-पत्नी का रिश्ता लाइफटाइम साथ निभाने के वादे के साथ शुरू होता है, लेकिन कई बार ये बीच में ही टूट जाता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कौन सी बातें पार्टनर के साथ न शेयर करें ताकि आपका रिश्ता मजबूत बना रहे.

Relationship Tips: अपने पार्टनर को कभी नहीं बताना चाहिए ये बातें, टूट सकता है आपका रिश्ता
Relationship Tips: अपने पार्टनर को कभी नहीं बताना चाहिए ये बातें, टूट सकता है आपका रिश्ता

दो लोगों के बीच का कोई भी आपसी विश्वास पर ही टिका होता है, लेकिन कई बार कहते हैं कि ‘अगर किसी को बचाने के लिए कोई झूठ बोला जाए तो वो झूठ नहीं होता है’. खासकर पति-पत्नी के रिश्ते में पार्टनर के साथ कुछ बातों को न शेयर करना ही सही रहता है. तो चलिए जान लेते हैं कि वो बातें कौन सी हैं.

पास्ट की बातें न करें शेयर

अपने पति या पत्नी को हम शादी से पहले के पास्ट के बारे में पहले बताएंगे ताकि ट्रांसपेरेंसी बनी रहे. ये फिल्मों या सीरियल में तो अच्छा लग सकता है, लेकिन असल जिंदगी में फिट नहीं बैठता है. अपने पार्टनर को पास्ट की बातों से दूर ही रखना बेहतर होता है. यहां तक कि किसी क्रश या फ्लर्टिंग तक के किस्से शेयर न करें. हां बस इस बात का आपको भी मेक श्योर करना चाहिए कि आपका पास्ट प्रेजेंट को इफेक्ट न करे. पूरी ईमानदारी के साथ आप अपना रिश्ता निभाएं.

फैमिली के इंटरनल डिसप्यूट

आपके परिवार में कुछ चीजों को लेकर डिसप्यूट रहते हैं यानी मनमुटाव चलता रहता है तो आपको ये बात अपने पार्टनर से शेयर नहीं करनी चाहिए. खासकर लड़कियों को इस बात का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. इसी तरह से अगर आपके रिश्तेदारों के साथ किसी तरह की कलह रहती है तो वो भी पार्टनर के साथ ओवर शेयर करने से बचें.

Image: Getty Images

अपनी फैमिली के ऐसेट्स न करें शेयर

आज के टाइम में रिश्तों में भी पैसों ने जगह ले ली है और झगड़ों की वजह भी कई बार पैसे ही होते हैं. ज्यादातर लोगों को ये पता होता है कि नॉर्मल परिवार की फाइनेंशियल कंडीशन कैसी है. जानने-समझने और रिश्ते निभाने के लिए इतना काफी होता है, लेकिन आपके पर्सनल फैमिली ऐसेट्स क्या हैं, इस बारे में बहुत ज्यादा ओवर शेयर करने से बचना चाहिए.

आपके झगड़े के बाद फैमिली का रिएक्शन

हर पति-पत्नी के बीच झगड़े तो होते ही हैं. सबसे पहली चीज है कि इसे खुद ही सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए और दूसरों के साथ शेयर न करें. कई बार परिवार में लोगों को किसी और तरीके से पता चल जाता है तो इस स्थिति में फैमिली वाले आपके पार्टनर के बारे में क्या रिएक्शन देते हैं, इसे अपने पार्टनर के साथ शेयर न करें. उन्हें इससे ठेस पहुंच सकती है और रिश्ते पर भी बुरा असर हो सकता है.

Khabar Monkey

पुरानी गलतियां न करें डिस्कस

पार्टनर के साथ बात करने के दौरान कई बार हम कुछ ऐसी बातें मजाक-मजाक में शेयर कर देते हैं जो बाद में झगड़े की वजह बनती हैं. जरूरी है कि आप अपनी कुछ पुरानी गलतियों को पार्टनर से शेयर न करें, जैसे आप दोस्तों के साथ कहीं गई थीं या गए थे तो ड्रिंक कर ली या फिर ओवरनाइट स्टे किया तो घर में बहुत झगड़ा हुआ था या आपने कभी अपनी फैमिली के साथ आपकी लड़ाईयों में किसी बड़े को गलत बात कही हो. ये बातें आपकी इमेज को भी खराब करती हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply