Red Sea boat Saudi Air Strike: लाल सागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव पर सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार 22 अक्टूबर को कहा कि जुक़र द्वीप के पास एक नाव को निशाना बनाया गया है।

इसमें 14 भारतीय नागरिक सवार थे। हूतियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी टीम नाव पर सवार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इस घटना को लेकर हूतियों की ओर से ही अभी तक जानकारी दी गई है। इसे लेकर सऊदी अरब की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।