बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: कोर्ट मैरिज की सजा! दामाद को अगवा किया, बंधक बनाया और लाठी-डंडों से पीटा… मौत​ | New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण IND vs NZ T20 से बाहर हुए Rachin Ravindra​ | Hathras News: घर में घुसा सांप, डेढ़ महीने में एक ही लड़की को 8 बार डसा; स्नेक कैचर भी नहीं पकड़ पाए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

RE Hunter को भी टक्कर देती है ये सवा लाख की बाइक, बेस मॉडल से ही मिलते हैं इतने धांसू फीचर्स!​

TVS ने अपनी लोकप्रिय Ronin बाइक को अपडेट करते हुए नया Base+ वेरिएंट पेश किया है. इसे Base और Mid वेरिएंट के बीच रखा गया है. Ronin अब 4 वेरिएंट में उपलब्ध है. भारत में TVS Ronin की एक्सशोरूम कीमत ₹1.26 लाख से शुरू होकर ₹1.64 लाख तक जाती है. बाजार में इसका मुकाबला Royal […]

TVS ने अपनी लोकप्रिय Ronin बाइक को अपडेट करते हुए नया Base+ वेरिएंट पेश किया है. इसे Base और Mid वेरिएंट के बीच रखा गया है. Ronin अब 4 वेरिएंट में उपलब्ध है. भारत में TVS Ronin की एक्सशोरूम कीमत ₹1.26 लाख से शुरू होकर ₹1.64 लाख तक जाती है. बाजार में इसका मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 जैसी मोटरसाइकिलों से है.

Ronin Base+ में क्या खास है?

TVS Ronin के Base वेरिएंट में सिंगलचैनल ABS और दो राइडिंग मोड मिलते हैं. इसमें Rain और Urban मोड दिए गए हैं. इस वेरिएंट का वजन 159 किलोग्राम है, जो दूसरे वेरिएंट के मुकाबले करीब 1 किलोग्राम कम है. बाइक में ऑलLED लाइटिंग और असिमेट्रिक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके कंसोल में स्पीड, गियर पोजिशन, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज, टैकोमीटर और दूसरे जरूरी इंडिकेटर्स की जानकारी मिलती है.

Base+ में मिलेगा डुअलचैनल ABS

Base+ वेरिएंट में Base मॉडल के सभी प्रमुख फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ सबसे बड़ा अपडेट डुअलचैनल ABS है. इसके अलावा इस वेरिएंट में दो नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं. डुअलचैनल ABS मिलने की वजह से Base+ वेरिएंट Ronin लाइनअप में इस फीचर वाला सबसे किफायती मॉडल बनता है. यानी जो ग्राहक कम कीमत में डुअलचैनल ABS चाहते हैं, उनके लिए यह वेरिएंट खास हो सकता है.

इंजन में कोई बदलाव नहीं

Ronin Base+ के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 225.9cc ऑयलकूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.1bhp की पावर और 19.9Nm का टॉर्क देता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY