SportsViral

RCB vs GT: RCB ने लगातार दूसरे सीजन में जीता खिताब, गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराया

RCB vs GT: RCB ने लगातार दूसरे सीजन में जीता खिताब, गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराया

RCB vs GT IPL Final: IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। RCB ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे सीजन में खिताब को अपने नाम किया। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद RCB टाइटल डिफेंड करने वाली तीसरी टीम बनी है। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में RCB ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में RCB के लिए विराट कोहली सबसे बड़े मैच विनर रहे।

RCB vs GT: RCB ने लगातार दूसरे सीजन में जीता खिताब, गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराया
RCB vs GT: RCB ने लगातार दूसरे सीजन में जीता खिताब, गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराया

Khabar Monkey

RCB बॉलर्स के सामने गुजरात के बल्लेबाजों ने टेक दिए घुटने

पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT को इस मैच में अच्छी स्टार्ट नहीं मिला। टीम के कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में 10 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के तुरंत बाद ही साई सुदर्शन भी 12 रन की पारी खेलकर आउट हुए। दो विकेट गिरने के साथ ही गुजरात के बैटिंग ऑर्डर दबाव में बिखरता चला गया। उनके बाद बाकी के बल्लेबाजों को इस मुकाबले में शुरुआत जरूर मिली लेकिन वो उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। GT के लिए इस फाइनल मैच में वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 37 बॉल पर 5 चौके की मदद से 50 रन बनाए। उनके अलावा निशांत सिंधु ने 20 और जोस बटलर ने 19 रन की पारी खेली। RCB की बॉलिंग की बात करें तो वहां रासिख डर सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के खाते में 2-2 विकेट आए।

विराट कोहली ने खेली मैच विनिंग पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 3.3 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए, वहीं उनके बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। अय्यर 16 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रजत पाटीदार 13 बॉल पर 15 रन बनाकर चलते बने। वहीं टिम डेविड ने 17 बॉल पर 24 रन की पारी खेली। इस मैच में RCB के लिए विराट कोहली ने 42 बॉल पर नाबाद 75 रन की मैच विनिंग पारी खेली और टीम को चैंपियन बनाया। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।

RCB vs GT IPL Final मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply