गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
तेल की कीमतों में गिरावट के बीच चमके सोना-चांदी, क्या आएगी बड़ी तेजी? जानिए उछाल की वजह​ | Ireland का 2027 World Cup में सीधे क्वालिफाई करने का सपना टूटा, Rain बनी विलेन!​ | इमरान खान की रिहाई पर पाकिस्तान में सियासी संग्राम तेज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ramayana Trailer में रणबीर कपूर और यश चमके, पर Sunny Deol के गायब होने पर भड़के Fans​

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का 4 मिनट 9 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश की दमदार झलक देखने को मिली। इन दोनों के अलावा, ट्रेलर में साई पल्लवी, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और रवि […]

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का 4 मिनट 9 सेकंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश की दमदार झलक देखने को मिली। इन दोनों के अलावा, ट्रेलर में साई पल्लवी, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और रवि दुबे जैसे कलाकारों की झलक दिखाई गई, लेकिन भगवान हनुमान का किरदार नजर नहीं आया।

सनी देओल को लेकर फैंस ने उठाए सवाल

फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका अभिनेता सनी देओल निभा रहे हैं। ऐसे में ट्रेलर में उनकी झलक नहीं मिलने से कई फैंस निराश हो गए। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि फिल्म के सबसे अहम किरदारों में से एक हनुमान को ट्रेलर में क्यों नहीं दिखाया गया।

दूसरे ट्रेलर में मिल सकती है झलक

फिल्म के टीजर और पहले ट्रेलर में अब तक ज्यादातर मुख्य किरदारों को दिखाया जा चुका है, लेकिन सनी देओल का लुक अब भी सामने नहीं आया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएफसी ने फिल्म के दो ट्रेलर को सर्टिफिकेट दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे ट्रेलर में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल की पहली झलक दिखाई जा सकती है।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY