Wednesday, April 22, 2026
Entertainment

Priyadarshan Next Film: ‘भूत बंगला’ के बाद एक और कॉमेडी फिल्म बनाने चले प्रियदर्शन, अक्षय कुमार नहीं, इन एक्टरों पर लगाया दांव

Priyadarshan Upcoming Comedy Movie: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस से काफी प्यार मिल रहा है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के फैंस के लिए ये फिल्म इसलिए भी बेहद खास है, क्योंकि ये डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी लगभग 15 साल बाद साथ आई है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने आखिरी बार ‘खट्टा-मीठा’ में काम किया था, जो 2010 में रिलीज हुई थी. ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए महज 4 दिन हुए हैं और इसके बाद प्रियदर्शन ने अगली फिल्म की तैयारी भी कर ली है. जी हां, ‘भूत बंगला’ के बाद प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म के बारे में पता चल गया है.

Priyadarshan Next Film: ‘भूत बंगला’ के बाद एक और कॉमेडी फिल्म बनाने चले प्रियदर्शन, अक्षय कुमार नहीं, इन एक्टरों पर लगाया दांव
Priyadarshan Next Film: ‘भूत बंगला’ के बाद एक और कॉमेडी फिल्म बनाने चले प्रियदर्शन, अक्षय कुमार नहीं, इन एक्टरों पर लगाया दांव

जहां एक तरफ अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है, तो ‘हैवान’ लगभग पूरी हो चुकी है. वहीं, दूसरी तरफ प्रियदर्शन अब एक और कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बनाने की सोच रहे हैं. लेकिन इस कॉमेडी फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ नहीं काम करेंगे, बल्कि प्रियदर्शन ने 3 जाने-माने एक्टरों पर दांव लगाया है.

प्रियदर्शन की नई कॉमेडी फिल्म

खबरों के मुताबिक, प्रियदर्शन एक कॉमेडी फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें अन्नू कपूर, पंकज त्रिपाठी और सौरभ शुक्ला नजर आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी तीन बुज़ुर्गों के इर्द-गिर्द घूमेगी जो अजीबोगरीब हालात में फंस जाते हैं. Variety India की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कि इस फिल्म में ये तीनों एक्टर बुजुर्गों के तौर पर नजर आएंगे. ये फिल्म ‘हंगामा’ और ‘द शौकीन्स’ की तर्ज पर बनाई जाएगी. अगर ये रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं, तो ये प्रियदर्शन का कई एक्टर्स के साथ रीयूनियन होगा. इस फिल्म में प्रियदर्शन 16 साल बाद पंकज त्रिपाठी के साथ काम करते नजर आएंगे.

प्रियदर्शन की फिल्म में राजपाल यादव

वहीं, फिल्ममेकर और सौरभ शुक्ला ने आखिरी बार 2001 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘ये तेरा घर ये मेरा घर’ में साथ काम किया था. जहां तक अन्नू कपूर की बात है, उन्होंने इस दिग्गज फिल्ममेकर के साथ आखिरी बार ‘गर्दिश’ में काम किया था, जो तीन दशक पहले रिलीज हुई थी. ये फिल्म प्रियदर्शन का आखिरी प्रोजेक्ट होगी, जिसके बाद वो दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के साथ उनकी 100वीं फिल्म पर काम करने के लिए आगे बढ़ेंगे. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इस फिल्म में राजपाल यादव एक अहम भूमिका में नजर आएंगे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply