Bollywood Director Priyadarshan Serious Movies: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में प्रियदर्शन ने साउथ से आकर खूब नाम कमाया और अपार सफलता दर्ज की. उनकी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. खास बात तो ये है कि अभी भी डायरेक्टर फिल्में बना रहे हैं और अपनी सक्सेस रेट को भी बरकरार रखे हुए हैं. वैसे तो प्रियदर्शन को लोग साल 2000 में हेरा फेरी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं. और उनकी उसके बाद की फिल्में ज्यादा पॉपुलर रही हैं. लेकिन सच तो ये है कि हेरा फेरी से पहले भी प्रियदर्शन बॉलीवुड में फिल्में बना रहे थे. लेकिन यहीं पर एक ट्विस्ट भी है.

दरअसल आज प्रियदर्शन की हिंदी ऑडियंस के बीच जो पहचान है वो कॉमेडी फिल्में बनाने की वजह से हैं लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने निर्देशन की शुरुआत की थी उस दौरान वे कॉमेडी फिल्में नहीं बनाते थे. वे रोमांटिक और ड्रामा फिल्में बनाते थे. हालांकि ये सिलसिला उन्होंने बाद में भी जारी रखा. अब जानते हैं कि आखिर प्रियदर्शन के करियर की टॉप 5 सीरियस फिल्में कौन सी हैं.
किस फिल्म से प्रियदर्शन ने किया था बॉलीवुड डेब्यू?
ने फिल्म मेकिंग की शुरुआत साल 1982 में मलयालम फिल्म से की थी. लेकिन डायरेक्टर की पहली हिंदी डेब्यू फिल्म मुस्कुराहट थी. ये फिल्म उन्होंने अपने साउथ डेब्यू के 10 साल बाद अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. उनकी ये फिल्म भी मलयालम फिल्म किलुक्कम का रीमेक थी. इसमें जय मेहता, रेवती, अमरीश पुरी, जगदीप, अनिल धवन, शरत सक्सेना और अन्नू कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे. वैसे तो ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी लेकिन बाद में प्रियदर्शन ने जैसी फिल्में बनाईं उससे ये अलग थी. पहले इस फिल्म में आमिर खान और पूजा भट्ट को कास्ट करने की बात थी लेकिन ऐसा किसी कारणवश नहीं हो सका था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी.
–
ये 5 सीरियस फिल्में बना चुके हैं प्रियदर्शन
प्रियदर्शन की 5 सीरियस फिल्मों की बात करें तो इसमें सबसे पहले गर्दिश फिल्म का नाम आता है. ये एक एक्शन-क्राइम फिल्म थी. इसमें जैकी श्रॉफ शम्मी कपूर और डिंपल कपाड़िया ने काम किया था. इसके बाद नंबर आता है साल 1997 में आई फिल्म विरासत का. इस फिल्म की कहानी कमल हासन ने लिखी थी और इसमें अनिल कपूर ने डबल रोल प्ले किया था. फिल्म ने अमरीश पुरी, तब्बू, गोविंद नामदेव और मिलिंद गुनाजी ने भी अभिनय किया था. ये एक हिट फिल्म थी और इसने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
इसके बाद प्रियदर्शन ने सात रंग के सपने नाम की फिल्म बनाई जिसे अमिताभ बच्चन ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अरविंद स्वामि, अनुपम खेर, जूही चावला, फरीदा जलाल और सतीश शाह भी थे. लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी. फिर नंबर आता है एक्शन फिल्म कभी ना कभी का. इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसमें जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और पूजा भट्ट नजर आई थीं. इस फिल्म से भी प्रियदर्शन को निराशा हाथ लगी थी और फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी. वहीं प्रियदर्शन की पांचवी सीरियस फिल्म की ओर रुख करें तो इसका नाम आक्रोश है. ये प्रियदर्शन की तब की फिल्म है जब उन्होंने बॉलीवुड से ब्रेक लेने का मन बना लिया था. फिल्म में अक्षय खन्ना और अजय देवगन भी थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन जब ये टीवी पर आई थी तो इसे पसंद किया गया था.
प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्में कौन सी हैं?
प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो अपनी डेब्यू फिल्म खूबसूरत से ही उन्होंने कॉमेडी में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था. इसके बाद उन्होंने हेरा फेरी फिल्म बनाई और बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों का सारा समीकरण ही बदल डाला. फिर प्रियदर्शन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में बनाईं. इसमें ढोल, मालामाल वीकली, चुप चुपके, भूल भुलैया, दे दना दन, गरम मसाला, आवारा पागल दीवाना, हलचल और हंगामा जैसी फिल्में शामिल हैं. फिलहाल उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में लगी है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
–
ये हैं प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्में
प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ उनकी हैवान फिल्म आने जा रही है. इसके बाद उनकी फिल्म हेरा फेरी 3 भी रिलीज की राह देख रही है. वहीं वे अक्षय कुमार के साथ एक और एक्शन फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इस फिल्म की अनाउंसमेंट हाल ही में की गई है और अभी इसका टाइटल रिवील नहीं किया गया है.





