Entertainment

कभी स्कूल नहीं गई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिर भी बनी करोड़ों दिलों की सुपरस्टार, मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने पढ़ाई-लिखाई के साथ अपने करियर को बैलेंस किया है, लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनकी जिंदगी का रास्ता बिल्कुल अलग रहा. इन सितारों में एक ऐसा ही नाम शामिल हैं, जो फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम हैं. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की, बताया जाता है कि वो कभी भी स्कूल नहीं गईं. हालांकि, वो फिल्मी दुनिया की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग के जरिए काफी लोगों के दिल जीते हैं.

कभी स्कूल नहीं गई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिर भी बनी करोड़ों दिलों की सुपरस्टार, मेहनत से लिखी सफलता की कहानी
कभी स्कूल नहीं गई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिर भी बनी करोड़ों दिलों की सुपरस्टार, मेहनत से लिखी सफलता की कहानी

ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘बूम’ से की थी. ये एक थ्रिलर फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ भी थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप रही थी. फिल्म को कैजाद गुस्ताद ने डायरेक्ट किया था. लेकिन, डेब्यू फिल्म के बाद से उन्होंने अपने मेहनत के दम पर फिल्मी दुनिया में खुद की जगह बनाई. पढ़ाई की बात करें, तो कटरीना कैफ का बचपन काफी अलग परिस्थितियों में बीता, जिसकी वजह से उन्होंने घर में ही पढ़ाई की है.

होमस्कूलिंग की है

एक्ट्रेस की मां ब्रिटिश वकील और चैरिटी वर्कर थीं और काम के सिलसिले में उन्हें कई देशों में रहना पड़ा. इसी वजह से कैटरीना और उनके भाई-बहनों की पढ़ाई नियमित स्कूल में नहीं हो पाई. उनकी शुरुआती शिक्षा घर पर ही ट्यूटर्स और होमस्कूलिंग के जरिए हुई. अलग-अलग देशों में रहने की वजह से उनकी पढ़ाई का पैटर्न भी अलग रहा है, लेकिन इस दौरान उन्होंने भाषाओं और संस्कृतियों को करीब से समझा, जो आगे चलकर उनके करियर में काम आया.

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कम उम्र में मॉडलिंग

कम उम्र में ही कैटरीना ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. बताया जाता है कि उन्होंने 14 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद उन्होंने कई इंटरनेशनल असाइनमेंट्स किए और धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान बनानी शुरू की. मॉडलिंग के जरिए मिली पॉपुलैरिटी ने उन्हें फिल्मों तक पहुंचाया. भारत आने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की. शुरुआत में भाषा की दिक्कत भी आई, लेकिन उन्होंने हिंदी सीखी और अपने एक्टिंग पर काम किया.

बड़े सितारों के साथ काम

फिल्मी करियर की बात करें, तो कैटरीना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, डांस और ग्लैमरस अंदाज ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया. धीरे-धीरे उन्होंने सिर्फ ग्लैमरस रोल ही नहीं, बल्कि अलग-अलग किरदारों में भी खुद को साबित किया. यही वजह है कि आज वो इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में शामिल हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply