शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs PAK Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, तिलक-अभिषेक की तूफानी पारी​ | Bigg Boss 20 | कैप्टेंसी टास्क के दौरान काज़ी तौकीर और आसिफ़ खान के बीच हुई तीखी बहस! रीति तिवारी हुईं शो से बाहर​ | कौन था संभव जैन? जिसने नोएडा में सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सामने आई वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PPF Interest Rate 2026: अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में PPF निवेशकों को मिलेगा इतना ब्याज, जानिए क्या हुए बदलाव?​

PPF Interest Rate 2026: अक्टूबर महीने में कई बदलाव हुए हैं। महीने की  शुरुआत के साथ बैंकिंग और वित्तीय नियमों में कई बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी की ब्याज दर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।  बता दें कि, अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए […]

PPF Interest Rate 2026: अक्टूबर महीने में कई बदलाव हुए हैं। महीने की  शुरुआत के साथ बैंकिंग और वित्तीय नियमों में कई बदलाव देखने को मिले हैं। ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी की ब्याज दर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि, अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए PPF पर सालाना 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा।

PPF की ब्याज में नहीं हुआ बदलाव

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने 30 सितंबर को छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की घोषणा की। इसके बाद साफ हो गया कि 1 अक्टूबर से शुरू हुई तिमाही में PPF की ब्याज दर न तो बढ़ाई गई है और न ही इसमें कटौती की गई है।

PPF निवेशकों के रिटर्न पर नहीं पड़ेगा असर

सरकार ने PPF ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया। अब भी PPF पर सालाना 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। ऐसे में PPF निवेशकों के रिटर्न में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, इस तिमाही में नया PPF खाता खोलकर निवेश शुरू करने वालों को भी यही ब्याज दर दी जाएगी।

बता दें कि, PPF केंद्र सरकार की लंबी अवधि की बचत योजना है। इसमें निवेशकों को सरकारी सुरक्षा के साथ बचत करने का मौका मिलता है। इसके अलावा योजना में निर्धारित नियमों के तहत टैक्स से जुड़े फायदे भी मिलते हैं।

यह भी पढ़े:

हर 3 महीने में ब्याज दरों का होता है रिव्यू

केंद्र सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की हर तिमाही में रिव्यू करती है। अक्टूबरदिसंबर 2026 की तिमाही के लिए भी इसी प्रक्रिया के तहत ब्याज दरों का रिव्यू किया गया। 

इस समीक्षा में PPF के अलावा नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी NSC, सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम समेत अन्य छोटी बचत योजनाएं भी शामिल हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना क्या है?

पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना सरकार द्वारा चलाई गई लंबी अवधि के लिए बचत और निवेश की सरकारी योजना है। सुरक्षित निवेश का विकल्प तलाशने वाले लोगों के लिए यह योजना फायदेमंद है।

इस योजना में एक वित्त वर्ष के दौरान न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। PPF खाते की शुरुआती मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है।

15 साल बाद भी जारी रख सकते हैं निवेश

PPF खाता 15 साल की अवधि पूरी होने के बाद भी चालू रख सकते हैं। खाताधारक नियमों के अनुसार इसे 55 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता हैं। इससे निवेशकों को लंबी अवधि तक बचत जारी रखने और ब्याज का लाभ लेने का विकल्प मिलता है।

फिलहाल अक्टूबरदिसंबर 2026 की तिमाही में PPF निवेशकों को 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज ही मिलेगा। अगली तिमाही के लिए सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की फिर से समीक्षा करेगी।

यह भी पढ़े:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY