शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए सलमान खान, बोले- ‘कमाल कर दिया पायलट जी, आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी’​ | Love Horoscope For 3 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | Asian Games 2026 में Ishan Kishan ने पूरा किया 1000 T20I रन का आंकड़ा, बनाया खास रिकॉर्ड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कौन था संभव जैन? जिसने नोएडा में सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सामने आई वजह​

Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर94 स्थित बहुचर्चित ‘सुपरनोवा’ की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने जान दे दी. युवक की पहचान हो गई है. मृतक का नाम संभव जैन था. वो हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला था. सुसाइड की वजह भी सामने आई है. अत्यधिक ऊंचाई से गिरने और भारी दबाव के कारण […]

Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर94 स्थित बहुचर्चित ‘सुपरनोवा’ की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने जान दे दी. युवक की पहचान हो गई है. मृतक का नाम संभव जैन था. वो हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला था. सुसाइड की वजह भी सामने आई है. अत्यधिक ऊंचाई से गिरने और भारी दबाव के कारण संभव का शरीर बेहद दर्दनाक तरीके से दो टुकड़ों में विभाजित हो गया. इस खौफनाक हादसे के बाद सोसाइटी परिसर में हड़कंप मच गया.

घटना शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, संभव ने स्पायरा बिल्डिंग के कमरे की बालकनी की रेलिंग से लटकते हुए नीचे छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने का प्रभाव इतना भीषण था कि उसका शव दो हिस्सों में कट गया. शव का ऊपरी हिस्सा टावर के भूतल पर गिरा. जबकि, शव का निचला हिस्सा टावर की तीसरी मंजिल के एरिया में गिरा. तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और निवासियों ने जब यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई.

गुरुग्राम का रहने वाला था संभव जैन

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर126 की पुलिस टीम, वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच और शिनाख्त में मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है. संभव जैन मूल रूप से टावरए, आईएमटी व्यू सीजीएचएस , मानेसर सेक्टर1, आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम का रहने वाला था.

एक दिन के स्टे पर आया था मृतक, मानसिक तनाव में था

पुलिस जांच में सामने आया है कि संभव जैन स्पायरा बिल्डिंग में एक दिन के ठहरने के उद्देश्य से अकेले आया हुआ था. घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा था. इसी तनाव के चलते उसने बालकनी से कूदकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया.

पुलिस कार्रवाई और जांच

थाना सेक्टर126 पुलिस ने शव के दोनों हिस्सों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटनाक्रम की समय सारणी और परिस्थितियों की सटीक जानकारी मिल सके. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY