शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Under-19 Asia Cup के लिए Indian Team में चुने गए Rahul Dravid और Virender Sehwag के बेटे​ | लखनऊ ट्रिपल मर्डरः अमित शाह के पहुंचते ही DGP-ACS ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात; आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी!​ | प्लास्टिक नोट पर आया बड़ा अपडेट, अप्रैल 2027 से शुरू हो सकता है ट्रायल, नहीं बदलेगा साइज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PM Kisan 24th Installment: देशभर के 9.34 करोड़ किसानों को आज मिलेगी सम्मान निधि, PM Modi सिंगल क्लिक से जारी करेंगे 18,680 करोड़ रुपए​

PM Kisan 24th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर […]

PM Kisan 24th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे। 

इसके तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को बनासकांठा, गुजरात से PMKISAN की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को ₹18,690 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी।

किसान कल्याण, देश की समृद्धि!#PMKISAN #किसानसम्माननिधि #AgriGoI pic.twitter.com/mZPfgjDdDb

— Agriculture INDIA October 29, 2026

9.34 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी। केंद्र सरकार सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि भेजेगी।

इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं।

देशभर में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

किस्त जारी होने के अवसर पर देश के कृषि विज्ञान केंद्रों, कृषि यूनिवर्सिटीज और जिला, ब्लॉक तथा पंचायत स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन आयोजनों के माध्यम से किसानों को योजना की जानकारी देने के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY