शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल​ | Rahul Gandhi Statement: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग और देशद्रोह केस की मांग, राहुल गांधी का दावा- SIR से 13.1 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए​ | सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक साल पहले की लव मैरिज, अब करवा चौथ पर प्रेमी संग होटल में मिली पत्नी; पति ने बुला ली पुलिस​

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन एक तरफ सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, तो दूसरी तरफ बरेली में एक पति अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ होटल में पकड़ने पहुंच गया. पत्नी को प्रेमी के साथ होटल के कमरे में देखकर पति ने खुद […]

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में करवा चौथ के दिन एक तरफ सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, तो दूसरी तरफ बरेली में एक पति अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ होटल में पकड़ने पहुंच गया. पत्नी को प्रेमी के साथ होटल के कमरे में देखकर पति ने खुद पुलिस बुला ली. पुलिस ने कमरा खुलवाया तो दोनों अंदर मिले. इसके बाद पतिपत्नी और प्रेमी कोतवाली पहुंच गए. यहां पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार करते हुए प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली.

मामला बरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र का है. बदायूं निवासी युवक ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक बच्चा भी है. पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा. वह लगातार किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी. इस बात को लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता था. जब पति ने पत्नी से प्रेमी के बारे में सवाल किया तो उसने सबूत दिखाने की बात कह दी.

प्रेमी के साथ थी पत्नी

पति के मुताबिक, पत्नी पिछले करीब दो महीने से मायके में रह रही थी. करवा चौथ वाले दिन वह किसी काम से बरेली आया था. इसी दौरान उसकी नजर बरेली जंक्शन के पास पत्नी पर पड़ी. पत्नी एक युवक के साथ थी. पति को पहले से शक था, इसलिए वह दोनों के पीछे लग गया. आरोप है कि दोनों ने कई होटलों में कमरा तलाश किया, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद दोनों जंक्शन के पास सरन हॉस्पिटल के बराबर स्थित एक होटल में पहुंच गए.

यहां पति ने देर किए बिना पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और होटल का कमरा खुलवाया तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिली. पुलिस दोनों को पकड़कर शहर कोतवाली ले आई.

जिद पर अड़ी पत्नी

पति को उम्मीद थी कि पत्नी उसके साथ घर लौटेगी, लेकिन कोतवाली पहुंचने के बाद पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई. पति का कहना है कि उसने पत्नी से प्रेम विवाह किया था और उसे कभी धोखा मिलने की उम्मीद नहीं थी. अब जब पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो वह भी उसे अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है. पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उसका कहना है कि पत्नी कई बार उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर चुकी है. इतना ही नहीं उसे नीले ड्रम में मारकर रखने की भी धमकी दे चुकी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY