शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ब्राह्मण चला अखिलेश के संग… UP में चुनाव से पहले गूंजा नारा, क्या साधने में सफल होगी सपा?​

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. पार्टियां अपनेअपने सामाजिक समीकरण मजबूत करने में लग गए हैं. इसी कड़ी में कानपुर में समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया.सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण मंच के पीछे लगा वह बैनर रहा, जिस पर […]

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. पार्टियां अपनेअपने सामाजिक समीकरण मजबूत करने में लग गए हैं. इसी कड़ी में कानपुर में समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया.सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण मंच के पीछे लगा वह बैनर रहा, जिस पर लिखा था ‘ब्राह्मण चला अखिलेश के संग’. इस नारे ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है.

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पाण्डेय शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देने की अपील की.

ब्राह्मण मतदाताओं पर SP की नजर

भले ही समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में पीडीए के नारे को प्रमुखता से आगे बढ़ा रही हो, लेकिन कानपुर में आयोजित इस सम्मेलन ने यह संकेत भी दिया गया कि बीजेपी से नाराज बताए जा रहे ब्राह्मण मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने की रणनीति पर भी पार्टी काम कर रही है. सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश में ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों का भी उल्लेख किया.

ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान और सुरक्षा

मीडिया से बात करते हुए सांसद सनातन पाण्डेय ने बताया कि यह सम्मेलन 5 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाले समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित किया गया है. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान और सुरक्षा दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ब्राह्मणों को सम्मान मिला है. उन्होंने कहा कि अगर सूबे में दोबारा से सपा की सरकार बनती है तो पार्टी कार्यकर्ता हर जरूरतमंद के साथ खड़े होकर उसकी लड़ाई लड़ेंगे. सम्मेलन में सांसद ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में कानूनव्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाएं प्रभावित हुई हैं. उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया.

RSS और चंपत राय पर साधा निशाना

वहीं, राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद सनातन पाण्डेय ने RSS और ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय पर निशाना साधते हुए उन्हें चोर करार दिया. उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

सपा की चुनावी रणनीति

उत्तर प्रदेश में चुनावी मुकाबला जैसेजैसे करीब आ रहा है, वैसेवैसे विभिन्न सामाजिक वर्गों को साधने की कोशिशें भी तेज होती दिखाई दे रही हैं. कानपुर का यह ब्राह्मण सम्मेलन भी प्रदेश की बदलती चुनावी रणनीति का एक अहम संकेत माना जा रहा है. इससे साफ है कि पार्टी पीडीए के साथ ही अब बीजेपी के कोर वोटर माने जाने वाले ब्राह्मण समुदाय में भी सेंध लगाने की कोशिश कर रही है. लेकिन कानपुर में आयोजित इस सम्मेलन ने यह संकेत भी दिया गया कि पार्टी भाजपा से नाराज बताए जा रहे ब्राह्मण मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने की रणनीति पर भी काम कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY