EntertainmentViral

Peddi Box Office Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाने के करीब राम चरण की फिल्म

Peddi Box Office Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाने के करीब राम चरण की फिल्म

Peddi Box Office Collection Day 3: बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी राम चरण, जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी अभिनीत फिल्म ‘पेद्दी’ ने सिनेमाघरों में दमदार शुरुआत की और पहले दिन ही भारत में 51 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार धीरे-धीरे धीमी होती दिखाई दे रही है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपये हो गया। मंदी के बावजूद, पेद्दी ने वर्ल्डवाइड 191.07 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Khabar Monkey

Peddi Box Office Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाने के करीब राम चरण की फिल्म
Peddi Box Office Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाने के करीब राम चरण की फिल्म

तीन में 100 करोड़ के पार ‘पेद्दी’

फिल्म भले ही थोड़ी सुस्त होती नजर आ रही हो, लेकिन इसने तीन दिन में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो बेहतरीन है। इसके अब तक के कलेक्शन की बात करें, तो ‘पेद्दी’ बुधवार शाम को हुए प्रीमियर शोज से 18.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद पहले दिन 51 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन शुक्रवार को 26.90 करोड़ कमाए।

यह भी पढ़ें:

तीसरे दिन ‘पेद्दी’ ने हिंदी में 3,896 शो में 18% ऑक्यूपेंसी के साथ 2.80 करोड़ की कमाई की। कन्नड़ भाषा में 159 शो से 22% ऑक्यूपेंसी के साथ 17 लाख का बिजनेस किया। तमिल में 469 शो से 22% ऑक्यूपेंसी के साथ 25 लाख कमाए। मलयालम में 131 शो से 11% ऑक्यूपेंसी के साथ 3 लाख की कमाई हुई। फिल्म ने सबसे ज्यादा बिजनेस तेलुगु में किया। ‘पेद्दी’ ने तेलुगु में 4,364 शो में 56% ऑक्यूपेंसी के साथ 25.60 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म के डायरेक्टर ने मांगी माफी

‘पेद्दी’ अपनी बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के अलावा दूसरी वजहों से भी चर्चा में रही है। दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म में जान्हवी कपूर से जुड़े कुछ सीन्स की आलोचना की और फिल्म पर उनके किरदार को वस्तु की तरह दिखाने का आरोप लगाया। इस विरोध के बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने दर्शकों से माफी मांगते हुए एक लंबा बयान जारी किया और पुष्टि की कि विवादित हिस्सों में बदलाव किए जाएंगे।

उन्होंने लिखा, “फीडबैक पर विचार करने के बाद हमने संबंधित हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है। सिनेमा दर्शकों के साथ अपने जुड़ाव से ही आगे बढ़ता है और कहानीकार के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम बदलते नजरिए और लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें।”

Leave a Reply