SportsViral

टीम इंडिया में पहली बार मौका मिलने पर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मैं सिर्फ खेलने नहीं आया हूं, बल्कि….

टीम इंडिया में पहली बार मौका मिलने पर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मैं सिर्फ खेलने नहीं आया हूं, बल्कि….

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सिर्फ 15 साल की उम्र में पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में इस खिलाड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया, जिसके बाद अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई वाली चयनसमिति ने उन्हें टीम इंडिया (Team India) में मौका दिया. अब उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

टीम इंडिया में पहली बार मौका मिलने पर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मैं सिर्फ खेलने नहीं आया हूं, बल्कि….
टीम इंडिया में पहली बार मौका मिलने पर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा “मैं सिर्फ खेलने नहीं आया हूं, बल्कि….

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अब जब 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में शामिल किया गया है, तो इस खिलाड़ी ने अब पहली बार टीम इंडिया में मौका मिलने पर चुप्पी तोड़ी है.

Vaibhav Sooryavanshi ने कही ये बात

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी की हर जगह  चर्चा हो रही है. अब इसी बीच राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी को कहते सुना जा सकता है कि

“मैं सिर्फ खेलने नहीं आया हूं, बल्कि मैं ऐसा खेलना चाहता हूं कि अगले 10 से 20 साल तक क्रिकेट पर दबदबा बना सकूं. आईपीएल के दौरान जब विराट भैया ने मेरे कंधे पर हाथ रखा, तो सच में लगा कि मैं कोई सपना देख रहा हूं.”

आईपीएल 2026 में छाए रहे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आईपीएल 2026 में पहली बार पूरा सीजन खेलने का मौका मिला. इस दौरान इस खिलाड़ी ने अपने बल्ले से जमकर रनों की अंबार लगाई. वैभव सूर्यवंशी की वजह से ही उनकी टीम ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन क्वालीफायर 2 में उनकी टीम को वैभव के 96 रन बनाने के बावजूद शिकस्त का सामना करना पड़ा.

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिल सकता है. अगर वैभव सूर्यवंशी के आंकड़ो पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने अब तक 34 टी20 मैचों में 1477 रन बना चुके हैं, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट के 8 मैचों में उनके नाम 353 रन दर्ज हैं.

Khabar Monkey

 

Leave a Reply