आईपीएल 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुआ। आरसीबी ने पंजाब को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह भी बना ली। पंजाब को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह अब मुश्किल हो गई है। 223 के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन बनाए। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।

यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड:-
Khabar Monkey
Indian Premier League, 2026
Punjab Kings
199/8 (20.0)
Royal Challengers Bengaluru
222/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 61 )
Royal Challengers Bengaluru beat Punjab Kings by 23 runs
आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 58 और वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन की पारी खेली। अंत में टिम डेविड ने 12 गेंद पर ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर स्कोर 222 तक पहुंचाया। प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रखने के लिए पंजाब के सामने 223 रन का कठिन लक्ष्य है। पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ को 2 विकेट मिले। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली। पंजाब के लिए शशांक सिंह ने 56 रन बनाकर एकमात्र अर्धशतक लगाया।





