सूर्या ने ‘करुप्पु’ के साथ सिनेमाघरों में धूम मचा दी और बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। एक्टर के फैंस को उनकी ये नई एक्शन फिल्म बहुत पसंद आ रही हैं, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है, जिसमें मेकर्स को आने वाले दिनों में जबरदस्त फायदा होने वाला है। इस फिल्म के तीसरे दिन का कनेक्शन भी सामने आ चुका है, जो दूसरे दिन के मुकाबले काफी शानदार रहा।

‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘करुप्पु’ ने अब तक 26.40 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ कमाए थे और शनिवार को इसके आंकड़ों में उछाल देखने को मिला, जब इसने 24.15 करोड़ की कमाई की। रविवार के आंकड़े भी ऊपर की ओर बढ़ते हुए दिख रहे हैं, जिसका श्रेय फिल्म के बारे में लोगों की पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और वीकेंड के फायदे को जाता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 77.06 करोड़ और कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब तक 66.05 करोड़ हो गया है। रविवार को ‘करुप्पु’ ने तमिल शो से 22.61 करोड़ और तेलुगू शो से अतिरिक्त 3.79 करोड़ की कमाई की। फिल्म इस समय कुल 6,818 शो में चल रही है।
Khabar Monkey
करुप्पु की धांसू कहानी
‘करुप्पु’ में सूर्या एक ऐसे फाइटर का किरदार निभा रहे हैं, जो कोर्ट की लड़ाइयां जीतना भी जानता है, क्योंकि फिल्म में उन्हें एक वकील के तौर पर दिखाया गया है। ‘करुप्पु’ का निर्देशन RJ बालाजी ने किया है और इसकी कहानी अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, TS गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार के लिखे स्क्रीनप्ले पर बेस्ड है। इसे ‘ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स’ ने प्रोड्यूस किया है। सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा फिल्म में स्वसिका, इंद्रन्स, योगी बाबू, शिवदा, नट्टी सुब्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी भी नजर आए हैं।
करुप्पु के शो रद्द क्यों हुए?
यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स’ के प्रोड्यूसर SR प्रभु को हुई आर्थिक दिक्कतों के चलते आखिरी मिनट में इसके शो रद्द कर दिए गए। आखिरकार, यह फिल्म एक दिन बाद यानी 15 मई को रिलीज हुई। तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने फिल्म की सफलता और फैंस से मिले रिस्पॉन्स के लिए सूर्या को बधाई दी।
ये भी पढे़ं-





