Chiranjeevi On Pawan Kalyan Surgery: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और दिग्गज अभिनेता पवन कल्याण की शनिवार को सर्जरी हुई. सर्जरी से एक दिन पहले एक मीटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने सर्जरी कराई. दरअसल पवन कल्याण पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे, लेकिन स्थिती गंभीर होने पर उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. अब चिरंजीवी ने भाई पवन कल्याण की सेहत के बारे में अपडेट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि पवन कल्याण की सर्जरी सफल रही है और फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा है.

चिरंजीवी पवन कल्याण के बड़े भाई और साउथ के जाने माने अभिनेता हैं. उन्होंने अपने भाई की सेहत के बारे में अपेडट दिया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कामयाब रहा है और पवन कल्याण अब सुरक्षित हैं. उनकी हालत स्थिर है और वो रिकवर कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि वो एक हफ्ते में ही अपने रूटीन लाइफ में लौट आएंगे. उन्होंने पवन कल्याण के चाहने वालों से कहा कि फिक्र की कोई बात नहीं है.
दिग्गजों ने की ठीक होने की दुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं और फिल्म अभिनेताओं ने के जल्द ठीक होने की कामना की है. अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, “आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की रिकवरी और उनके अच्छे सेहत की दुआ करता हूं. आप जल्द ही पूरी ताकत के साथ वापस आएंगे.” इनके अलावा राम चरण ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.
मीटिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
पवन कल्याण बीते शुक्रवार की सुबह अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में थे, जहां अचानक उनकी हालत बिगड़ गई. इसके बाद MRI समेत उनके कुछ टेस्ट कराए गए. डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए उन्हें हैदराबाद शिफ्ट करने का फैसला किया. रिपोर्ट्स देखने के बाद मेडिकल टीम इस फैसले पर पहुंची कि तुरंत उनकी सर्जरी करने की जरूरत है. शनिवार शाम को ही उनकी सर्जरी की गई और अब वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं.





