Viral

Pati Patni Aur Woh: होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था पति, अचानक धमक पड़ी पत्नी, फिर जो शुरू हुई चप्पलमार जंग

Pati Patni Aur Woh: होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था पति, अचानक धमक पड़ी पत्नी, फिर जो शुरू हुई चप्पलमार जंग

Agra Husband Wife Girfriend Drama: उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति, पत्नी और वो (कथित गर्लफ्रेंड) के बीच बीच सड़क पर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. ताजगंज थाना क्षेत्र के एक होटल से शुरू हुआ यह घरेलू विवाद देखते ही देखते सड़क पर खूनी जंग में तब्दील हो गया, जहां दो महिलाएं एक-दूसरे पर लात-घूंसे और चप्पलें बरसाती नजर आईं. राहगीरों द्वारा बनाया गया इस पूरी मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Pati Patni Aur Woh: होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था पति, अचानक धमक पड़ी पत्नी, फिर जो शुरू हुई चप्पलमार जंग
Pati Patni Aur Woh: होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था पति, अचानक धमक पड़ी पत्नी, फिर जो शुरू हुई चप्पलमार जंग

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ताजगंज क्षेत्र में टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल की है. यहां एक शादीशुदा युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ आया हुआ था. इसी बीच, उसकी पत्नी को कहीं से इस बात की भनक लग गई. बिना वक्त गंवाए पत्नी सीधे होटल पहुंच गई और कमरे में अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर उसका पारा चढ़ गया.

होटल के अंदर ही दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक शुरू हो गई. माहौल बिगड़ता देख युवक ने किसी तरह बीच-बचाव किया और अपनी गर्लफ्रेंड को होटल से बाहर निकाल दिया ताकि मामला शांत हो सके.

सड़क पर छिड़ी चप्पलमार जंग, खींचे बाल

होटल से निकलने के बाद कथित गर्लफ्रेंड जैसे ही अपनी स्कूटी से भागने लगी, पत्नी ने पीछा करके उसे बीच सड़क पर ही दबोच लिया. आरोप है कि पत्नी ने स्कूटी रुकवाकर उसे नीचे खींचा और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद तो सड़क रणक्षेत्र बन गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खुद का बचाव करते हुए कथित गर्लफ्रेंड ने भी पत्नी पर पलटवार किया. उसने पत्नी के बाल पकड़कर उसे सड़क पर गिरा दिया और कुछ दूर तक घसीटा. इस हाथापाई में पत्नी के कपड़े तक फट गए. गुस्से से आगबबूला पत्नी ने भी कसर नहीं छोड़ी; उसने एक तरफ जहां अपनी चप्पल निकालकर पति को सरेआम पीटा, वहीं दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड पर लात-घूंसे बरसाए.

ईंट लेकर दौड़ी गर्लफ्रेंड, लोगों ने किया बीच-बचाव

हंगामा उस समय और ज्यादा खतरनाक हो गया जब कथित गर्लफ्रेंड ने सड़क से एक ईंट उठा ली और पत्नी पर हमला करने के लिए आगे बढ़ी. हालांकि, मौके पर मौजूद पति ने बीच में आकर उसे जैसे-तैसे रोका. सड़क पर चल रहे इस तमाशे को देखने के लिए वहां राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. आखिरकार, कुछ स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और बीच-बचाव कर दोनों महिलाओं को अलग किया, जिसके बाद गर्लफ्रेंड अपनी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गई.

वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Khabar Monkey

इस पूरे ड्रामे को वहां खड़े किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. इस मामले को लेकर ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिरोही ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत या तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply