Saturday, April 25, 2026
Entertainment

Parth Samthaan Quits: शूटिंग ठप, पुलिस में शिकायत और ‘पेड PR’ का वार! जानें टीवी के इस सबसे बड़े विवाद की इनसाइड स्टोरी

Parth Samthaan vs Rishita Kothari News: टीवी की चकाचौंध भरी दुनिया जितनी सुनहरी बाहर से दिखती है, इसके अंदर के विवाद उतने ही कड़वे होते हैं. इस वक्त छोटे पर्दे का सबसे बड़ा गलियारा एक ऐसे विवाद से गूंज रहा है, जिसने दो कलाकारों के करियर और एक पूरे शो के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है. हम बात कर रहे हैं कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो ‘सहर होने को है’ के लीड एक्टर्स पार्थ समथान और रिशिता कोठारी के बीच छिड़ी उस जंग की, जो अब सोशल मीडिया से निकलकर साइबर सेल के थाने तक पहुंच गई है.

Parth Samthaan Quits: शूटिंग ठप, पुलिस में शिकायत और ‘पेड PR’ का वार! जानें टीवी के इस सबसे बड़े विवाद की इनसाइड स्टोरी
Parth Samthaan Quits: शूटिंग ठप, पुलिस में शिकायत और ‘पेड PR’ का वार! जानें टीवी के इस सबसे बड़े विवाद की इनसाइड स्टोरी

आखिर ‘माहिद’ () और उनकी को-स्टार रिशिता के बीच ऐसा क्या हुआ कि अचानक शो की शूटिंग कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ी? क्यों पार्थ के फैंस रिशिता और उनके बॉयफ्रेंड मृदुल पर ‘पेड पीआर’ और ‘ट्रोलिंग’ का आरोप लगा रहे हैं? आइए इस पूरे मामले का कच्चा-चिट्ठा खोलते हैं.

विवाद की शुरुआत

इस पूरे ड्रामे की शुरुआत तब हुई जब शो के लीड एक्टर पार्थ समथान ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी. पार्थ, जो पिछले कई सालों से ‘कैसी ये यारियां’ और ‘‘ जैसे शोज के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं, उन्होंने अपनी पॉसिटिव छवि पर हो रहे हमले के खिलाफ आवाज उठाई.

पार्थ ने एक भावुक और गुस्से से भरी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की. उन्होंने खुलासा किया कि पिछले कुछ समय से उन्हें और उनके परिवार को ‘फेक अकाउंट्स’ के जरिए निशाना बनाया जा रहा है. पार्थ ने लिखा, “मैं हमेशा एक शांत और सकारात्मक इंसान रहा हूं, जो अच्छी चीजों पर ध्यान केंद्रित करता है. लेकिन हाल ही में मैंने देखा कि कोई बॉट अकाउंट्स खरीदकर मेरे, मेरे परिवार और मेरी निजी जिंदगी के बारे में बेहद घटिया कमेंट्स करवा रहा है. ये बहुत दर्दनाक है. मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है.” इस दौरान पार्थ ने यहां तक कह दिया कि उन्हें शक है कि इस सबके पीछे कौन है, लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.

सोशल मीडिया को कहा अलविदा

पार्थ यहीं नहीं रुके. उन्होंने साफ किया कि यह केवल सोशल मीडिया की नफरत नहीं है, बल्कि ये उनके मानसिक स्वास्थ पर हमला है. उन्होंने एक और अपडेट देते हुए बताया कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है और साइबर क्राइम विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पार्थ ने कहा कि वो अपनी ऊर्जा इन नेगेटिव चीजों पर बर्बाद करने के बजाय अपने काम और अपनी भूमिका ‘माहिद’ पर लगाना चाहते हैं. इसी वजह से उन्होंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है.

सेट पर आमने-सामने आए पार्थ और रिशिता

जैसे ही पार्थ का यह पोस्ट वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर ‘फैन वॉर’ छिड़ गई. पार्थ के फैन क्लब्स ने सीधे तौर पर उनकी को-स्टार रिशिता कोठारी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा की ओर इशारा करना शुरू कर दिया. सूत्रों की मानें तो, मामला तब और बिगड़ गया जब पार्थ ने सेट पर ही रिशिता को इस बारे में टोका.

जानकारी के मुताबिक, पार्थ और रिशिता के बीच सेट पर जबरदस्त बहस हुई. पार्थ ने सीधे तौर पर रिशिता पर आरोप लगाया कि उनके बॉयफ्रेंड मृदुल उनके खिलाफ ‘पेड पीआर’ और ‘नेगेटिव ट्रोलिंग’ करवा रहे हैं. इस तीखी नोकझोंक का असर यह हुआ कि शो की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा. मेकर्स के लिए यह एक बड़ी मुसीबत बन गई क्योंकि शो की लीड जोड़ी के बीच बातचीत पूरी तरह बंद हो गई.

रिशिता कोठारी का पलटवार

जब रिशिता को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा और पार्थ के फैंस ने उन्हें ‘प्रॉब्लमैटिक’ कहना शुरू किया, तो उन्होंने भी अपनी चुप्पी तोड़ी. रिशिता ने एक बहुत ही इमोशनल नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने खुद को बेकसूर बताया. उन्होंने लिखा, “चुप रहने का मतलब यह नहीं कि मुझे दर्द नहीं होता या मुझे बुरा नहीं लगता. मुझे अपनी इंडस्ट्री से बहुत प्यार मिला, लेकिन उसी प्यार के साथ नफरत भी आई, जो अब मेरे करीबियों तक पहुंच गई है.”

रिशिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इटस अ मैनस वर्ल्ड (ये मर्दों की दुनिया है).” रिशिता का ये बयान सीधे तौर पर इंडस्ट्री के पावर डायनेमिक्स की ओर इशारा था. उनका मतलब ये लगाया जा रहा है कि एक मेल सुपरस्टार के सामने अक्सर नई महिला कलाकार की आवाज़ को दबा दिया जाता है और उसे ही गलत ठहराया जाता है. उन्होंने अंत में “हर हर महादेव” लिखते हुए सच्चाई की जीत की बात कही.

मृदुल मीणा ने तोड़ी चुप्पी

इस विवाद में जब रिशिता के खास दोस्त मृदुल मीणा का नाम घसीटा गया और उन पर ‘पेड बॉट्स’ खरीदने के आरोप लगे, तो उन्होंने भी एक आधिकारिक बयान जारी किया. मृदुल ने उन सभी सोशल मीडिया पेजेस और फैंस को चेतावनी दी जो उनके खिलाफ झूठी खबरें फैला रहे हैं.

मृदुल ने लिखा, “कृपया बिना किसी सबूत या तथ्यात्मक आधार के मेरे बारे में अपमानजनक बातें पोस्ट न करें. पिछले दो महीनों से मैं केवल अपने काम पर ध्यान दे रहा हूं, इसलिए ये निगेटिव पीआर कुछ नहीं बदलेगा. आप अपने फेवरेट को सपोर्ट करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन किसी दूसरे की प्रतिष्ठा और मानसिक शांति को बर्बाद न करें.” मृदुल ने साफ किया कि अगर उनके खिलाफ गलत बातें फैलाना बंद नहीं हुआ, तो वो कानूनी कदम उठाएंगे.

शूटिंग पर सन्नाटा

‘सहर होने को है’ कलर्स टीवी का एक जरूरी शो है. लेकिन पार्थ और रिशिता के बीच की इस जंग ने चैनल और प्रोड्यूसर्स की नींद उड़ा दी है. मेकर्स दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पार्थ का साइबर सेल जाना और रिशिता का ‘मर्दों की दुनिया’ वाला बयान मामले को और पेचीदा बना चुका है.

पुराने विवादों की याद हुई ताजा

टीवी इंडस्ट्री में ये पहली बार नहीं है जब लीड एक्टर्स के बीच ऐसी लड़ाई हुई हो. पार्थ समथान का नाम पहले भी विवादों से जुड़ चुका है, लेकिन उनकी प्रोफेशनल इमेज हमेशा मजबूत रही है. वहीं रिशिता कोठारी एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं. इस विवाद ने ‘पेड पीआर’ के उस काले सच को भी सामने ला दिया है, जिसके बारे में अक्सर दबी जुबान में बात की जाती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply