शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
मानसून में घर में जगह-जगह दिखाई दे रही है सीलन, ये तो नहीं हैं वजहें​ | Varanasi Sewer Line: वाराणसी में सीवर लाइन में मिलीं बालू से भरी बोरियां, साजिश के शक में नगर निगम ने कराई FIR​ | Hartalika Teej Mehndi Designs 2026: हरतालिका तीज पर लगाएं ये आसान मेहंदी डिजाइन, समय भी लगेगा कम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Palmistry: लचीले Thumb वाले होते हैं खुले दिल के और सीधा अंगूठा रखने वाले दिमाग के पक्के​

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं, शरीर के बनावट और चिन्हों आदि के बारे में काफी कुछ बताया गया है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों का अंगूठा आसानी से पीछे की ओर झुक जाता है। तो वहीं कुछ लोगों का अंगूठा एकदम सीधा और सख्त होता है। हस्तरेखा शास्त्र के […]

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं, शरीर के बनावट और चिन्हों आदि के बारे में काफी कुछ बताया गया है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ लोगों का अंगूठा आसानी से पीछे की ओर झुक जाता है। तो वहीं कुछ लोगों का अंगूठा एकदम सीधा और सख्त होता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक यह सिर्फ शरीर की बनावट नहीं है, बल्कि आपके फैसलों, स्वभाव और पैसों को संभालने के तरीके के बारे में काफी कुछ बताता है। तो आइए जानते हैं पीछे की ओर मड़ने वाला लचीला अंगूठा और सीधा और सख्त अंगूठे वाले जातक कैसे होते हैं।

पीछे की ओर मुड़ने वाला लचीला अंगूठा

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का अंगूठा पीछे की ओर आसानी से मुड़ जाता है। ऐसे लोग दिल के साफ और खुले विचारों वाले होते हैं।

ऐसे जातक जहां भी जाते हैं, बहुत जल्दी नए दोस्त बना लेते हैं। इनको घूमनाफिरना, नई जगहों को एक्सप्लोर करना और लोगों से कनेक्ट करना बेहद पसंद होता है।

यह जातक भविष्य की टेंशन लेने की जगह वर्तमान को खुलकर जीना पसंद करते हैं। वहीं पैसों के मामले में यह कंजूस नहीं होते हैं।

ऐसे जातक हमेशा दानपुण्य और दूसरों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। इन लोगों के पास ज्यादा समय तक पैसों की कमी नहीं रहती है। अगर कभी समस्या आती भी है, तो कहीं न कहीं से जुगाड़ हो ही जाता है।

हालांकि इन जातकों का सीधापन कई बार इन पर ही भारी पड़ जाता है। यह आसानी से दूसरों की बातों में आ जाते हैं और इमोशनल होकर कई बार ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिससे बाद में धोखा या फिर नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि हालात कितने भी बुरे क्यों न हों, यह जातक आसानी से हार नहीं मानते हैं।

एकदम सीधा रहने वाला अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा एकदम सीधा रहता है और पीछे नहीं झुकता है। तो ऐसे लोगों का मिजाज लचीले अंगूठे वालों से काफी अलग होता है।

यह जातक जो एक बार ठान लेते हैं, उसको पूरा करके सांस लेते हैं। ऐसे जातकों को अपने वादों और नियमों से समझौता करना इनको पसंद नहीं होता है।

ऐसे जातक दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेते हैं। भावनाओं और जल्दबाजी में बहकर यह कोई कदम नहीं उठाते हैं। यह हर स्थिति को नापतौलकर और फायदानुकसान देखकर ही कोई फैसला लेते हैं।

वहीं पैसों के मामले में भी यह काफी समझदार होते हैं। फिजूलखर्ची करना, बजट मैनेज करना और सही जगह इंवेस्टमेंट करना इन जातकों की खूबी होती है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY