Dipika And Shoaib Ibrahim: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया है. इस टैरर अटैक में 26 लोगों की मौत हो गई थी. बेशक इस हमले को एक साल हो गए, पर उस अटैक की यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. उस हमले से कुछ वक्त पहले टीवी के पॉपुलर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी उसी जगह थे. लेकिन वो पहले ही सुरक्षित निकल गए थे. खुद कपल ने बताया था कि वो वापस लौट गए थे और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन लोगों के सोशल मीडिया पर मिले मैसेज के बाद ही पता लगा कि पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. साथ ही उन्होंने अपडेट दिया था कि वो ठीक हैं. अब उनके पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं.

दरअसल उस वक्त टीवी के कपल और शोएब इब्राहिम फैमिली के साथ कश्मीर घूमने गए थे. जहां पहले वो सोनमर्ग में थे, जिसके बाद पहलगाम भी गए थे. दोनों ने इन खूबसूरत वादियों से बेटे रुहान के साथ एक फैमिली वीडियो भी शेयर किया था. साथ ही दीपिका और शोएब की भी तस्वीरें सामने आई थी. उस पहले वीडियो में शोएब ने क्या कुछ कहा था? जानिए
पहलगाम में थे दीपिका और शोएब
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ भी हमले से पहले पहलगाम में थे. लेकिन वो कुछ वक्त पहले ही वहां से निकल गए थे. साथ ही खुद एक्टर ने इस बात को कंफर्म किया था कि वो उस सेम लोकेशन पर नहीं थे. जब एक्टर सोनमर्ग में थे, तो लोगों से रिक्वेस्ट करते दिखे थे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस जगह घूमने आना चाहिए. दरअसल शोएब हमले की सुबह ही कश्मीर से निकल गए थे. साथ ही कुछ घंटों में दिल्ली पहुंच गए थे और फ्लाइट में होने के चलते वो इस बारे में जानते भी नहीं थे. लेकिन कपल सुरक्षित पहुंच गए थे.
View this post on Instagram
हालांकि, हमले के बाद उसे लेकर शोएब इब्राहिम ने वीडियो अपलोड किया, तो उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था. लोगों का कहना था कि वो व्यूज के चक्कर में इतनी बड़ी घटना को ऐसे लोगों के सामने बता रहे हैं. अगर वो ठीक हैं, तो वीडियो नहीं शेयर करना चाहिए. हालांकि, कपल ने बाद में ट्रोलर्स को जवाब भी दिया था. हालांकि, अब उनके वीडियो के छोटे-छोटे क्लिप इंटरनेट पर छाए हुए हैं.





