Wednesday, April 22, 2026
Entertainment

बड़ा खुलासा! 'नेशनल क्रश' बनने के बाद भी मेधा शंकर को नहीं मिले शादी के प्रपोजल

मेधा शंकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिन्नी वेड्स सनी 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस फिल्म में दिल्ली की एक चुलबुली लड़की और एक छोटे शहर के शर्मीले लड़के की कहानी को दिखाया गया है.फिल्म में अरेंज मैरिज की मुश्किलों पर फोकस किया गया है.

बड़ा खुलासा! 'नेशनल क्रश' बनने के बाद भी मेधा शंकर को नहीं मिले शादी के प्रपोजल
बड़ा खुलासा! 'नेशनल क्रश' बनने के बाद भी मेधा शंकर को नहीं मिले शादी के प्रपोजल

अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसे लोगों के बारे में बात की जो अलग-अलग पर्सनैलिटी के होने के बाद भी एक-दूसरे की तरफ आकर्षित हो जाते हैं.

मेधा ने कहा,’हां, मैं ऐसा मानती हूं.अगर दो लोगों की पर्सनैलिटी अलग-अलग हो, तो उनमें अट्रैक्शन हो सकता है. लेकिन, उनके वैल्यूज सेम होने चाहिए.’मालूम हो मेधा की फिल्म 12वीं फेल जब हिट हुई थी, तब लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग दे दिया था.लेकिन, नेशनल क्रश बनने के बाद भी एक्ट्रेस को एक भी प्रपोजल नहीं मिला.

मेधा ने इंटरव्यू में बताया कि 12वीं फेल से पहले उनके रिश्तेदार अक्सर रिश्ता लेकर आया करते थे. वो चाहते थे कि एक्ट्रेस लड़कों से मिलें और अरेंज मैरिज करें. मेधा ने कहा,’पहले वो बार-बार इस बारे में बात करते थे. उन्हें नहीं लगता था कि मैं अपने करियर में सक्सेसफुल हो पाऊंगी.उन्हें लगता था कि एक्टिंग सिर्फ मेरा शौक है और चार साल के बाद मैं घर वापस लौट जाऊंगी.’एक्ट्रेस ने आगे कहा,’ 12वीं फेल के बाद मेरी लाइफ में सबकुछ बदल गया.रिश्तेदारों को लगने लगा कि मेरा करियर कहीं न कहीं आगे बढ़ रहा है.इसलिए अब कोई भी मेरे लिए शादी के रिश्ते नहीं लाता.’

मेधा ने आगे कहा कि उनका परिवार हमेशा उनके सपोर्ट में रहता है और शादी को लेकर प्रेशर क्रिएट नहीं करता है.मेधा ने कहा,’मेरे पापा ने कभी भी शादी को लेकर मेरे ऊपर दवाब नहीं बनाया. मैं इस मामले में खुद को लकी मानती हूं. हां, वो इतना जरूर कहते हैं कि सही समय पर और सही इंसान से शादी कर लेना. वो समझते हैं कि फिलहाल मेरा काम ज्यादा जरूरी है. अभी शादी में वक्त है, लेकिन आगे चलकर मैं शादी जरूर करूंगी.

Leave a Reply