EntertainmentViral

OTT Release This Week: जून के पहले हफ्ते होगा ओटीटी पर धमाका, ‘धुरंधर द रिवेंज’ से ‘गुल्लक 5’ तक, ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

OTT Release This Week: जून के पहले हफ्ते होगा ओटीटी पर धमाका, ‘धुरंधर द रिवेंज’ से ‘गुल्लक 5’ तक, ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

जून का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने जा रही हैं। परिवार के साथ हल्के-फुल्के मनोरंजन से लेकर दमदार बदले की कहानियों तक, इस बार हर तरह के कंटेंट के शौकीनों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है। अगर आप वीकेंड के लिए अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर रहे हैं, तो इन नई रिलीज पर नजर डालना बिल्कुल न भूलें। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में।

OTT Release This Week: जून के पहले हफ्ते होगा ओटीटी पर धमाका, ‘धुरंधर द रिवेंज’ से ‘गुल्लक 5’ तक, ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज
OTT Release This Week: जून के पहले हफ्ते होगा ओटीटी पर धमाका, ‘धुरंधर द रिवेंज’ से ‘गुल्लक 5’ तक, ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

धुरंधर: द रिवेंज

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 4 जून को हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इस बार ओटीटी पर दर्शकों को फिल्म के वो हिस्से भी देखने को मिलेंगे, जो थिएटर में रिलीज नहीं हुए थे। बता दें कि इसका प्रीमियर गुरुवार शाम 7 बजे होगा।

Khabar Monkey

यह भी पढ़ें:

मां बहन

माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा स्टारर फिल्म ‘मां बहन’ में दर्शकों को एक मां और दो बेटियों की कहानी देखने को मिलने वाली है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक परिवार को एक दिन अपने किचन में अपने पड़ोसी की लाश मिलती है। इसके बाद एक के बाद एक घटनाएं घटती हैं। बता दें कि यह फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

गुल्लक 5

सोनी लिव की मशहूर वेब सीरीज ‘गुल्लक’ के पांचवें सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका यह इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। इसमें एक बार फिर दर्शकों को मिश्रा परिवार की कहानी देखने को मिलेगी। हालांकि, इस बार वैभव राज गुप्ता आनंद मिश्रा के किरदार में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह अब अनंत वी जोशी ने ले ली है। यह फैमिली ड्रामा सीरीज 5 जून को सोनी लिव पर आ रही है।

द पिरामिड स्कीम

‘द वायरल फीवर’ द्वारा प्रोड्यूस और श्रेयांश पांडे, आशीष आर शुक्ला द्वारा डायरेक्ट की गई ‘द पिरामिड स्कीम’ महत्वाकांक्षा, लालच और जल्दी पैसा कमाने की रिस्की दुनिया के बारे में एक ड्रामा है। इस सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफरी और आशीष राघव समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। बता दें कि ‘द पिरामिड स्कीम’ 5 जून को पूरे भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में, एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर होगी।

ब्राउन

करिश्मा कपूर, हेलन, सोनी राजदान और सूर्या शर्मा स्टारर सीरीज 5 जून को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है। इसमें कोलकाता में एक बदनाम पुलिस अधिकारी और उसका जूनियर एक ऐसे सीरियल किलर की तलाश करते हुए दिखाई देने हैं, जो महिलाओं को अपना निशाना बना रहा है। इस दौरान पुलिस अधिकारी को अपने अतीत के दर्द और छिपे हुए अपराधबोध का भी सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply