वनडे विश्व कप 2027 अभी दूर है, लेकिन इसकी तैयारी चल रही है। इस वक्त इसमें खेलने के लिए टीमें आपस में भिड़ रही हैं। आईसीसी की ओर से क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मुकाबले हो रहे हैं। इसमें नेपाल की टीम ने अपना मुकाबला जीत लिया है, इससे उसके विश्व कप खेलने की उम्मीदें तो जागी हैं, लेकिन फिर भी उसके लिए अभी मुश्किल राह है।

नेपाल ने ओमान को 81 रन से हराया
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मैच में नेपाल ने ओमान को हरा दिया है। ये नेपाल की एक बड़ी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 50 ओवर में 256 रन बनाए थे, इसके जवाब में ओमान की टीम केवल 175 रन ही बना सकी और आउट हो गई। इस तरह से नेपाल ने 81 रनों के भारी अंतर से मैच जीत लिया है।
अंक तालिका में यूएसए की टीम अभी पहले नंबर पर
इस लीग की अंक तालिका की बात करें तो यूएसए की टीम पहले नंबर पर चल रही है। नेपाली टीम के पास इस वक्त 18 अंक हैं, लेकिन वो अभी भी सातवें नंबर पर ही हैं, इसलिए टीम के लिए आगे की राह मुश्किल है। नेपाल की टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी कि नहीं, इसको लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। अगर टीम लीग 2 के की अंक तालिका में टॉप 4 में पहुंच जाती है तो सीधे विश्व कप क्वालीफायर में चली जाएगी। नेपाल को टॉप 4 में जाने के लिए नीदरलैंड्स और ओमान को पछाड़ना होगा।
Khabar Monkey
नेपाल के पास विश्व कप 2027 खेलने के दो रास्ते
नेपाल के पास विश्व कप 2027 खेलने के लिए दो मौके होंगे। पहला रास्ता तो यही है कि टीम लीग 2 के बचे हुए अपने 12 मैचों में से कम से 8 से 9 मुकाबले जीत जाए। इससे उसकी टॉप 4 में आने की संभावना बनेगी। इससे वह सीधे मुख्य क्वालीफायर राउंड में चला जाएगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे क्वालीफायर प्लेऑफ खेलना होगा। वहां टॉप पर रहने वाली टीमें फिर से मुख्य क्वालीफायर में जगह बना सकती हैं।
मजबूत टीमों के खिलाफ है नेपाल के मुकाबले
इसी बीच ये भी समझना होगा कि टीम की राह आसान नहीं है, क्योंकि उसका मुकाबला मजबूत टीमों से होगा। उसे स्कॉटलैंड और अमेरिका से भिड़ना है। लेकिन अच्छी बात ये है कि ये मैच उसके घर पर होंगे, उसे होम कंडीशन का फायदा मिल सकता है। जुलाई में नेपाल की टीम को नीदरलैंड्स और नामीबिया के खेलने के लिए नीदरलैंड्स जाना है। आने वाले तीन से चार मैच नेपाल की किस्मत तय करेंगे।





