टीवी शो सरस्वतीचंद्र में साथ काम करने वाले गौतम रोडे और जेनिफर विंगेट को लेकर लंबे समय तक डेटिंग की अफवाहें चलती रहीं, लेकिन हाल ही में गौतम रोडे ने बताया कि शो के शुरुआती डेढ़ साल तक दोनों ने एक-दूसरे से ज्यादा बात तक नहीं की थी।

गौतम ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे और जेनिफर सिर्फ ‘हैलो’ तक सीमित थे और उन्होंने डेढ़ साल तक एक-दूसरे के फोन नंबर भी एक्सचेंज नहीं किए थे। इसके बावजूद, उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई।
उन्होंने बताया: ”हम सिर्फ सीन की रीडिंग करते थे, शूट करते थे और फिर अपने-अपने काम में लग जाते थे। वह अपने ज़ोन में रहती थीं और मैं अपने ज़ोन में।”
Khabar Monkey
गौतम का मानना है कि अच्छे कलाकारों को शानदार केमिस्ट्री दिखाने के लिए ऑफ-स्क्रीन दोस्ती जरूरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि वे दोनों प्रोफेशनल एक्टर्स थे और बिना ज्यादा व्यक्तिगत बातचीत के भी अच्छे से काम कर पा रहे थे।
हालांकि, करीब डेढ़ साल बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। तब वे मजाक में कहते थे कि ‘पहले बात क्यों नहीं की!’
बाद में, जेनिफर और उनके पूर्व पति करण सिंह ग्रोवर के अलग होने के बाद, गौतम और जेनिफर के रिश्ते की अफवाहें फिर तेज हुईं, लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों से इनकार किया।
गौतम रोडे ने 2018 में अपनी को-स्टार पंखुड़ी अवस्थी से शादी की। साल 2023 में दोनों जुड़वां बच्चों- एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बने।





