शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बाथरूम में दिया धक्का, मुंह पर छिड़का स्प्रे और वाशिंग मशीन में भी डाला; बेंगलुरु में मासूमों के साथ हैवानियत ने डराया​

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने झकझोर कर रख दिया है. शहर के आईटी कंपनी केपजेमिनी के एचएएल परिसर में स्थिति एक डेकेयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है. डेकेयर सेंटर में काम करने वाली महिलाएं 23 साल के बच्चों […]

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने झकझोर कर रख दिया है. शहर के आईटी कंपनी केपजेमिनी के एचएएल परिसर में स्थिति एक डेकेयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है. डेकेयर सेंटर में काम करने वाली महिलाएं 23 साल के बच्चों के साथ बेरहमी से पेश होती नजर आ रही हैं. मामला के सामने आने के बाद देखभाल करने वाली महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो के आधार पर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि डेकेयर सेंटर में कथित तौर पर बच्चों का देखभाल करने वाली महिलाएं उनके साथ बेरहमी से पेश आती रहीं.

वीडियो में क्या आया सामने?
पुलिस ने बताया कि सामने आए वीडियो में कथित तौर पर दो से तीन साल के बच्चों को रोने या हंगामा करने पर दाइयां उन्हें धमकाती नजर आ रही हैं. मामले में पुलिस में की गई शिकायत में बताया गया कि दाइयों ने कथित तौर पर बच्चों को वाशिंग में मशीन में डाल दिया, इसके साथ ही उन्हें जबरदस्ती वेस्टर्न शौचालय सीट पर बैठाया. शौचालय के जेट स्प्रे से बच्चों के मुंह पर पानी छिड़का और फिर बाथरूम में बंद कर दिया.

पुलिस ने बताया कि मामले में संदिग्धों को बुलाया जाएगा और जांच की जाएगी. बता दें कि इस डेकेयर में आईटी कंपनी में काम करने वाले लोग अपने बच्चों को छोड़ते हैं. सामने आए इस घटनाक्रम ने लोगों को हिला कर रख दिया है और एक नई चर्चा छेड़ दी है.

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
पुलिस के अनुसार, यह मामला उस वक्त सामने आया, जब कथित तौर पर दुर्व्यवहार को दर्शाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन पर इससे संबंधित जानकारी दी गई. शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई कार्रवाई जारी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY