शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Kumar Mangalam Birla की बड़ी चाल से Wire-Cable Stocks में भूचाल, Polycab और KEI 9% तक टूटे|​ | September Personality Traits: मेहनती और बुद्धिमान होते हैं सितंबर में जन्मे जातक, जानें इनके Top Secrets​ | BCCI ने उम्र में हेरफेर पर West Bengal Bowler Rohit Yadav पर लगाया 2 साल का Ban​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

NHAI FASTag Reward: नेशनल हाईवे पर बस एक फोटो डालने पर मिलेगा 1000 रुपए का फ्री FASTag, जानें क्या है करने का तरीका​

NHAI FASTag Reward: और पर सफर करने वाले लोगों के लिए काम की खबर सामने आई  है। अगर सफर के दौरान आपको कोई ऐसा पब्लिक मिलता है, जिसकी हालत खराब है या फिर वहां साफसफाई नहीं है, तो अब आप उसकी जानकारी देकर 1,000 का रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं। यह पहल की ओर से शुरू […]

NHAI FASTag Reward: और पर सफर करने वाले लोगों के लिए काम की खबर सामने आई  है। अगर सफर के दौरान आपको कोई ऐसा पब्लिक मिलता है, जिसकी हालत खराब है या फिर वहां साफसफाई नहीं है, तो अब आप उसकी जानकारी देकर 1,000 का रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं। यह पहल की ओर से शुरू की गई है।

दरअसल, हाईवे पर सफर करने वाले लोगों की बड़ी शिकायत सार्वजनिक टॉयलेट की साफसफाई को लेकर रहती है। सरकार और National Highways Authority of India की ओर से कई जगहों पर Toilet की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, लेकिन उचित रखरखाव नहीं होने के कारण कई लोग इनका इस्तेमाल करने से बचते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए ने यह अनोखी पहल शुरू की है।

सितंबर 2025 में शुरू हुई थी स्कीम

NHAI की यह पहल सितंबर 2025 में शुरू किए गए ‘Clean Toilet Picture Challenge’ का हिस्सा है। अब इस योजना को 30 जून 2027 तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत लोग हाईवे पर मौजूद गंदे टॉयलेट की तस्वीर और उसकी लोकेशन NHAI तक पहुंचा सकते हैं।

NHAI के मुताबिक, 2026 में अब तक 429 कम्यूटर्स को ₹1,000 का FASTag रिचार्ज रिवॉर्ड दिया जा चुका है। इस योजना का लाभ नेशनल हाईवे पर सफर करने वाला कोई भी कम्यूटर उठा सकता है, बशर्ते वह तय नियमों के मुताबिक शिकायत दर्ज करे।

ऐसे मिलेगा ₹1,000 का FASTag रिवॉर्ड

गंदे टॉयलेट की शिकायत करने के लिए कम्यूटर को ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए उसकी साफ तस्वीर अपलोड करनी होगी। तस्वीर के साथ जियोटैगिंग और टाइमस्टैम्प भी जरूरी है, ताकि NHAI लोकेशन और शिकायत के समय की पुष्टि कर सके। इसके अलावा शिकायत दर्ज करते समय यूजर को अपना नाम, लोकेशन, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भी देनी होगी।

ये भी पढ़ें:

फोटो और जानकारी की होगी जांच

शिकायत मिलने के बाद NHAI की ओर से फोटो और उपलब्ध जानकारी का विश्लेषण किया जाएगा। अगर शिकायत वैध पाई जाती है, तो संबंधित वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़े FASTag अकाउंट में ₹1,000 का रिवॉर्ड क्रेडिट कर दिया जाएगा। हालांकि, इस योजना में एक वाहन को पूरे अभियान के दौरान सिर्फ एक बार ही रिवॉर्ड मिलेगा। यह रिवॉर्ड ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा और इसे नकद राशि के रूप में भी नहीं लिया जा सकता।

ये भी पढ़ें:  

एक ही टॉयलेट की कई शिकायतों पर क्या होगा?

अगर किसी एक टॉयलेट सुविधा को लेकर कई लोगों ने शिकायत दर्ज की है, तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले शिकायत दर्ज करने वाले व्यक्ति को रिवॉर्ड दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY