Barrier Free Toll Plaza UP Hariyana: हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पश्चिमी और हरियाणा सीमा के 13 टोल प्लाजा को मल्टी लेन फ्लो फ्री सिस्टम से बैरियर फ्री करने जा रहा है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद वाहनों को टोल पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। परियोजना का काम करीब 9 महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इससे यात्रा के समय के साथ ईंधन की भी बचत होगी।

फास्टैगAI कैमरों से टोल वसूली
नई व्यवस्था में फास्टैग और हाईस्पीड AI कैमरों की मदद से वाहनों की पहचान की जाएगी। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे वाहन की नंबर प्लेट पढ़ेंगे। वहीं ABC/ATCC सेंसर वाहन की लंबाई, ऊंचाई और आकार के आधार पर यह पता लगाएंगे कि वाहन कार, बस या ट्रक है। इसके अलावा रडार सेंसर वाहन की गति भी रिकॉर्ड करेगा। इन सभी तकनीकों की मदद से टोल की गणना होगी और फास्टैग खाते से राशि अपने आप कट जाएगी।
टोल नहीं देने पर 72 घंटे में जमा करना होगा शुल्क
अगर कोई वाहन बिना टोल दिए निकलता है या उसका फास्टैग अमान्य होता है, तो वाहन मालिक को ईनोटिस भेजा जाएगा। नोटिस मिलने के 72 घंटे के भीतर टोल शुल्क जमा करना होगा। तय समय में भुगतान नहीं करने पर दोगुना शुल्क वसूला जा सकता है। इसके अलावा बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर फास्टैग के साथ NOC, फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट जैसी सुविधाओं पर भी रोक लगाई जा सकती है।
इन 13 टोल प्लाजा पर लागू होगा MLFF सिस्टम
बैरियर फ्री व्यवस्था के लिए जिन 13 टोल प्लाजा को शामिल किया गया है, उनमें भनारा, मवाना, मुजेहरा, कुराना, जीवना, दभेड़ी, तामशाबाद, जगाहेड़ी, पटनी प्रतापपुर, भूनी, किरंज, सिवाया और बदरपुरफरीदाबाद शामिल हैं।
यूपी से दिल्ली और दूसरे राज्यों का सफर होगा आसान
MLFF सिस्टम लागू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले वाहन चालकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें कम होंगी और सफर पहले के मुकाबले तेज हो सकेगा। हालांकि, नई व्यवस्था के साथ वाहन चालकों को यह भी ध्यान रखना होगा कि उनका फास्टैग वैध और सक्रिय रहे, ताकि टोल भुगतान में कोई परेशानी न हो।