मंगलवार, 1 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या: 5500 में से कैसे चुने गए तीन नाम? राम मंदिर CEO चयन की Inside Story​ | शेयर बाजार में ‘चीनी’ ने कराई छप्परफाड़ कमाई, क्या अब भी बाकी है कमाई का मौका?​ | Team India के तेज गेंदबाज Gurnoor Brar का बड़ा खुलासा: Jasprit Bumrah और Siraj से सीखकर निखर रही है लेंथ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nepal Flood New Alert : नेपाल में एक बार फिर बाढ़ का अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ा, 1 हजार पार हुआ मौत का आंकड़ा, सबसे ज्यादा चितवन में 321 शव बरामद​

Nepal Flood New Alert Desaster: नेपाल में बीते दिन तिब्बत से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। यहां मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार पार हो गया है। तो वहीं अब एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा हैं यहां नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसके बाद एक बार फिर 7 जिलों में बाढ़ […]

Nepal Flood New Alert Desaster: नेपाल में बीते दिन तिब्बत से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। यहां मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार पार हो गया है। तो वहीं अब एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा हैं यहां नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।

जिसके बाद एक बार फिर 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन जिलों में नदियों के किनारे बसे इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है।

26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने से आई थी बाढ़

आपको बता दें 26 अगस्त को तिब्बत में टूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। इस आपदा में मौत का आंकड़ा 1 हजार के पार हो चुका है।

1000 की मौत

नेपाल में अब तक 1000 हजार लोगों की मौत की खबर है। तो वहीं तिब्बत में 16 लोगों की मौत हुई है। इसमें से सबसे ज्यादा चितवन में अब तक सबसे ज्यादा 321 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 4400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका हैं।

खराब मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

नेपाल में राहत और खोज अभियान के सामने सबसे बड़ी चुनौती खराब है। लगातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कई इलाकों में पहुंचना मुश्किल हो रहा है। मलबे में दबे लोगों की तलाश और प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुंचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।

संबंधित खबरें पढ़ें:  

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY