शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

​​शनि महाराज को प्रसन्न करने वाली ये पंक्तियां, शनिवार को शेयर करें

शनि को देव और ग्रह दोनों का स्थान मिला हुआ है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में यदि शनि की दशा सही है तो ज्योतिष में उसे कोई खतरा नहीं है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को जन्मे शनि महाराज स्वभाव से गुस्से वाले माने जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार शनिदेव में इतनी शक्ति है […]

शनि को देव और ग्रह दोनों का स्थान मिला हुआ है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में यदि शनि की दशा सही है तो ज्योतिष में उसे कोई खतरा नहीं है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को जन्मे शनि महाराज स्वभाव से गुस्से वाले माने जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार शनिदेव में इतनी शक्ति है कि वे पल भर में रंक को राजा और राजा को रंक बना सकते है। आज शनिवार है तो दुखों को दूर करने के लिए खास शनि महाराज का स्टेटस (Shani Dev Status 2024) जरूर लगाए। ताकि शनि की दशा सुधर जाए और आपकी जिंदगी खुशहाल हो जाए।

शनि देव को समर्पित पंक्तियां
(Shani Dev Status 2024)

1.
दुनिया के दिखावे के इश्क़ और प्यार से दूर रहता हूं,
मैं शनि महाराज की भक्ति के आवेग में चूर रहता हूं।

“जय हो शनि देव महाराज की”

2.
आंधी तूफान से वही डरते हैं,
जिनके मन में प्राण बसते हैं।
वो मौत देखकर भी हँसते हैं,
जिनके मन में शनि देव बसते हैं।।

“जय हो शनि देव महाराज की”

3.
माया का इच्छुक समय के साथ बिखर जाता है,
और शनिदेव को चाहने वाला तो निखर जाता है।

“जय हो शनि देव महाराज की”

4.
शनि महाराज को प्रसन्न करने की तरकीब जान लों,
आज से ही मां बाप की हां में हां मिलाना मान लो।

“जय हो शनि देव महाराज की”

5.
शनिवार का यही उपाय करना,
शनि देव को तुम तेल चढ़ाना।
गरीबों की खूब मदद करना,
और किसी से कोई बैर न रखना।।

“जय हो शनि देव महाराज की”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY