RCB की हार के बाद से सोशल मीडिया पर सीएसके के फैंस काफी खुश नजर आए क्योंकि 5 अप्रैल को जब CSK vs RCB का मुकाबला हुआ था और बेंगलुरु ने 43 रनों से जीत हासिल करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिससे सीधा धोनी पर तंज कसा गया था।

MS Dhoni, RCB vs LSG: आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला गुरुवार, 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। जिसमें LSG ने 9 रन से जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स और आरसीबी की टीम शुरुआत में लगातार जीत हासिल कर रही थीं लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने आखिरी चरण की ओर जा रहा है दोनों टीमें लगातार मुकाबले गंवाती जा रही है।
बीती शाम आरसीबी की आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी और कुल चौथी हार थी। आरसीबी की हार के बाद से सोशल मीडिया पर सीएसके के फैंस काफी खुश नजर आए क्योंकि 5 अप्रैल को जब CSK vs RCB का मुकाबला हुआ था और बेंगलुरु ने 43 रनों से जीत हासिल करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिससे सीधा धोनी पर तंज कसा गया था।
अभी तक नहीं हुई धोनी की वापसी
आपको बता दें कि आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है। धोनी इस सीजन के शुरु होने से पहले ही चोटिल हो गए थे। बीच में ऐसी खबरें आ रही थीं कि धोनी जल्द ही आईपीएल में वापसी करेंगे पर इसी दौरान वो फिर से चोटिल हो गए तो अब उनकी वापसी में थोड़ा और टाइम लग सकता है।
Khabar Monkey
RCB ने उड़ा था धोनी का मजाक
इस दौरान आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को जब आरसीबी और सीएसके में भिड़ंत हुई थी तो बेंगलुरु ने 43 रनों से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने विकेट के पीछे कमाल की विकेटकीपिंग की थी। जितेश ने विकेटकीपिंग के साथ-साथ शानदार कैच भी पकड़े थे जिससे आरसीबी को जीत हासिल हुई थी। लेकिन इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक ऐसी हरकत कर डाली जो चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को रास नहीं आई।
धोनी को लेकर हमेशा एक बात कही जाती है कि वो विकेट के पीछे से मैच पलट देते हैं। उस मुकाबले में जब धोनी टीम का हिस्सा नहीं थे और सीएसके को हार का सामना करना पड़ा तो आरसीबी ने एक्स पर जितेश शर्मा की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा एक था जो विकेट के पीछे से मैच पलट देता था……। बस फिर क्या सीएसके और धोनी फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
जितेश शर्मा का खराब फॉर्म
आईपीएल 2026 में आरसीबी की फॉर्म तो शानदार चल रही है लेकिन जितेश शर्मा का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा। जितेश शर्मा ने IPL 2026 में अब तक 10 मैच खेले हैं और मात्र 64 रन बनाने में सफल हुए हैं। उनका औसत मात्र 8 का रहा है। टॉप ऑर्डर के सुपरहिट होने के कारण जितेश की खराब फॉर्म उजागर नहीं हो रही थी लेकिन पिछले दो मैचों में उनका खराब प्रदर्शन RCB की हार का बड़ा कारण रहा है। जितेश की फॉर्म बाद में भी उनके लिए समस्या बन सकती है।
RCB की नजरें प्लेऑफ पर
आरसीबी की टीम का लक्ष्य अब प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर होगी। ऐसे में अगर जितेश शर्मा ने आने वाले किसी भी मुकाबले में कोई चूक की तो आरसीबी के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। इसका एक नमूना बीती शाम हमने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में देखा।





