DharamViral

Money Plant Vastu: मनी प्लांट पानी में उगाएं या मिट्टी में? ऐसे लगाएंगे तो चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा!

Money Plant Vastu: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कहते हैं जिस घर में ये पौधा लगा होता है वहां मां लक्ष्मी का सदैव वास रहता है। लेकिन इस पौधे के रख-रखाव के कुछ खास नियम होते हैं। जैसे ये पौधा इस तरह से लगाना चाहिए कि इसमें तेजी से ग्रोथ होती चली जाए। दरअसल ऐसा माना जाता है कि घर में रखा मनी प्लांट जितना ज्यादा बढ़ता है उतना ही घर में धन-धान्य बना रहता है। लेकिन जब भी लोग घर में मनी प्लांट लगाने की सोचते हैं तो उनके मन में एक सवाल जरूर आता है कि इस पौधे को पानी में उगाएं या मिट्टी में।

Money Plant Vastu: मनी प्लांट पानी में उगाएं या मिट्टी में? ऐसे लगाएंगे तो चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा!
Money Plant Vastu: मनी प्लांट पानी में उगाएं या मिट्टी में? ऐसे लगाएंगे तो चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा!

मनी प्लांट कैसे उगाएं?

मनी प्लांट आप पानी या मिट्टी किसी भी चीज में उगा सकते हैं। लेकिन वास्तु अनुसार इन दोनों तरीकों का घर की आर्थिक स्थिति पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि वास्तु विज्ञान इस बारे में क्या कहता है।

वास्तु अनुसार पानी में मनी प्लांट लगाने के फायदे

आज के समय में ज्यादातर लोग पानी में ही मनी प्लांट लगाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसकी देखभाल करना आसान हो जाता है और इसे घर में कहीं भी आसानी से रखा जा सकता है। अगर आप मनी प्लांट को पानी में उगा रहे हैं, तो वास्तु के कुछ खास नियमों का ध्यान जरूर रखें। 

Khabar Monkey

  • पानी में मनी प्लांट लगाने से घर में ‘जल तत्व’ को मजबूती मिलती है। ज्योतिष में जल तत्व का सीधा संबंध पैसों के प्रवाह से माना जाता है। ऐसे में पानी में मनी प्लांट लगाने से धन चुंबक की तरह घर में खींचा चला आता है। वास्तु की मानें तो पानी में मनी प्लांट लगाने के लिए हमेशा हरे या नीले रंग की कांच की बोतल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इन रंगों की बोतलें धन को आकर्षित करने का काम करती हैं।
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मनी प्लांट का पानी समय-समय पर बदलते रहें क्योंकि गंदा पानी घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक तंगी ला सकता है। 

वास्तु अनुसार मिट्टी में मनी प्लांट लगाने के फायदे 

  • अगर आपके पास मनी प्लांट लगाने का अच्छा स्पेस है तो आप इसे मिट्टी में ही लगाएं। दरअसल मिट्टी में ये पौधा तेजी से बढ़ता है। वहीं वास्तु अनुसार भी मिट्टी में लगा मनी प्लांट बेहद शुभ और फलदायी माना गया है।
  • मिट्टी में लगा मनी प्लांट स्थायित्व का प्रतीक होता है जो धन-धान्य की कभी कमी नहीं होने देता।
  • इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी में लगे मनी प्लांट को ज्यादा केयर की जरूरत होती है। अगर आप किसी कारण इस पर ध्यान नहीं देते हैं जिससे इसके पत्ते सूखने लगते हैं तो इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
  • मनी प्लांट की सूखी पत्तियां तरक्की में बाधा ला सकती है इसलिए मिट्टी में ये पौधा तभी लगाएं जब आप इसकी अच्छे से देखभाल कर सकें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply