शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Raksha Bandhan पर साल का आखिरी Chandra Grahan, जानें 12 Zodiac Signs पर कैसा होगा ज्योतिषीय Impact​ | क्या कोरोना की तरह देशभर में फैल सकता है स्वाइन फ्लू? क्या कहते हैं डॉक्टर​ | त्योहारी सीजन से पहले मुंबई में महंगा हुआ दूध, 1 सितंबर से 9 रुपये बढ़ जाएंगे दाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Moin Khan ने दी चेतावनी, Pakistan Cricket के खराब खेल से द्विपक्षीय सीरीज पर संकट​

पूर्व टेस्ट कप्तान मोइन खान को लगता है कि अगर उनकी राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन इसी तरह से खराब रहा तो पाकिस्तान को दुनिया की शीर्ष टीमों के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला आयोजित करने में मुश्किल हो सकती है। पाकिस्तान के लिए 69 टेस्ट और 219 वनडे खेलने वाले विकेटकीपरबल्लेबाज ने मौजूदा हालात के लिए पाकिस्तान […]

पूर्व टेस्ट कप्तान मोइन खान को लगता है कि अगर उनकी राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन इसी तरह से खराब रहा तो पाकिस्तान को दुनिया की शीर्ष टीमों के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला आयोजित करने में मुश्किल हो सकती है। पाकिस्तान के लिए 69 टेस्ट और 219 वनडे खेलने वाले विकेटकीपरबल्लेबाज ने मौजूदा हालात के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके चयनकर्ताओं को दोषी ठहराया। मोइन ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘‘हम सभी प्रारूपों विशेष कर टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं।

अगर यह प्रवृत्ति जारी रही तो लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी लेना बंद कर देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि हमें क्रिकेट जगत के निचले हिस्से में धकेल दिया जाए और फिर हमारे लिए शीर्ष टीमों के साथ द्विपक्षीय श्रृंखलाएं खेलना मुश्किल हो जाए।’’ मोइन ने कहा, ‘‘इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्मेदार है जो क्रिकेट प्रणाली में लगातार बदलाव कर रहा है। कोच, कप्तान और खिलाड़ियों को लगातार बदला जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय चयन समिति के फैसले भी अस्पष्ट हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY