शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Special AI Prompt Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर AI से बनाएं शानदार Wishes Poster, Chatgpt-Gemini के ये Prompts आएंगे काम​ | क्या प्रेमानंद महाराज ने शिष्य रसिक दुलारी शरण के परिवार से की बात? जबलपुर में रहने वाले भाई ने बताई सच्चाई​ | UP MLC Election: बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ेंगे डॉ. संजयन त्रिपाठी, भावुक होकर गाड़ी से झंडा हटाया, बीजेपी संगठन पर अनदेखी का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mohammad Deepak Arrested: फेसबुक कमेंट को लेकर कोटद्वार से गिरफ्तार हुआ मोहम्मद दीपक, साड़ी व्यापारी से हुआ था विवाद, CCTV फुटेज के बाद हुई गिरफ्तारी​

Mohammad Deepak Arrested: फेसबुक कमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने उत्तराखंड के कोटद्वार से मोहम्मद दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। मोहम्मद पर व्यापारी से बदसलूकी और गालीगलौज का आरोप है। जिसके बाद पुलिस ने मोहम्मद दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।  व्यापारी ने दर्ज की थी शिकायत  व्यापारी की शिकायत पर […]

Mohammad Deepak Arrested: फेसबुक कमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने उत्तराखंड के कोटद्वार से मोहम्मद दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। मोहम्मद पर व्यापारी से बदसलूकी और गालीगलौज का आरोप है। जिसके बाद पुलिस ने मोहम्मद दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। 

व्यापारी ने दर्ज की थी शिकायत 

व्यापारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है. दीपक को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है और अब उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.  गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही व्यापारी और भाजपा संगठन से जुड़े लोग कोटद्वार कोतवाली पहुंच गए. इस दौरान नारेबाजी होने पर पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी. माहौल को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने कोटद्वार में फ्लैग मार्च भी किया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Face Book Comment को लेकर शुरू हुआ था विवाद 

आपको बता दें ये पूरा मामला फेसबुक पर किए गए कमेंट को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद मोहम्मद दीपक नाम से चर्चित दीपक कुमार एक साड़ी व्यापारी की दुकान पर पहुंचा था। इसमें व्यापारी ने आरोप लगाया था कि वहां उसके साथ बदसलूकी और गालीगलौज की गई तथा उसे धमकी दी गई। हालांकि वीडियो के आधार पर व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। 

वीडियो के बाद मामला दर्ज

उत्तराखंड के कोटद्वार में दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एक व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया, जिसमें दीपक पर अभद्रता, धमकी और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज और उपलब्ध वीडियोतस्वीरों की जांच के बाद मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ीं। 

पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति और कानूनव्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए दीपक के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई। फिलहाल ये पुलिस की ओर से लगाए गए आरोप हैं और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। 

  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY