बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Karwa Chauth Shopping Tips: करवा चौथ पर साड़ी खरीदने जा रही हैं? पैसे खर्च करने से पहले जरूर जान लें ये बातें​ | Stock Market Rally: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला, जियो IPO से पहले रिलायंस के शेयरों में भी उछाल​ | मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक… SBI के ग्राहकों का डेटा हुआ लीक! देश के सबसे बड़े बैंक ने शुरू की जांच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

MLA Raja Bhaiya Shastra Puja: UP के इस विधायक के घर में 500 हथियारों का जखीरा! सामने आया चौंकाने वाला खुलासा, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग​

UP MLA Raja Bhaiya Shastra Puja: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के एक विधायक के घर से 500 हथियारों का एक बड़ा जखीरा सामने आया है। दरअसल, यह हथियार कुंडा विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के घर मिले हैं।  विधायक राजा भैया ने खुलकर कहा, ये […]

UP MLA Raja Bhaiya Shastra Puja: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के एक विधायक के घर से 500 हथियारों का एक बड़ा जखीरा सामने आया है।

दरअसल, यह हथियार कुंडा विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के घर मिले हैं। 

विधायक राजा भैया ने खुलकर कहा, ये ना जानो इतने ही हैं… हाथी के दांत दिखाने के अलग होते हैं, खाने के अलग होते हैं। उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। 

पत्नी के आरोपों से जुड़ा पुराना विवाद

राजा भैया की पत्नी रानी भानवी सिंह ने पिछले साल भी हथियारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

उस समय राजा भैया की ओर से कहा गया था कि हथियार उनके परिवार, सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों से संबंधित हैं। साथ ही हथियारों के वैध लाइसेंस होने की बात भी कही गई थी।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ शस्त्र पूजन

दरअसल, यह पूरा मामला बेंती राजभवन में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन का है। राजा भैया ने हथियारों पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किए और आरती उतारी। 

राजभवन के मुख्य हॉल में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पारंपरिक और आधुनिक हथियार सजाए गए थे। 

वैदिक आचार्यों और पुरोहितों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई। आयोजन में 500 से ज्यादा हथियार रखे गए थे। राजा भैया हर साल विजयदशमी पर इस परंपरा का निर्वहन करते हैं। इसे उनके परिवार की विरासत और क्षत्रिय परंपरा से जोड़कर देखा जाता है।

राजा भैया के बयान से उठे कई सवाल

पूजा के बाद राजा भैया की टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने हथियारों की संख्या को लेकर कहा कि जो दिखाई दे रहे हैं, जरूरी नहीं कि केवल उतने ही हों। 

इसके बाद उन्होंने हाथी के दांतों वाली कहावत का इस्तेमाल किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY