सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Smartphone के Camera Lens में आ गई नमी, हटाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स​ | व्रत में थकान-कमजोरी रहेगी दूर! नवरात्रि में खाएं ये 5 हेल्दी फलाहारी डिशेज​ | दुनिया में महंगाई रोकना मुश्किल क्यों, अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाले विजेताओं के मॉडल से समझें मंदी का फॉर्मूला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मोटा कहकर चढ़ाती थी छात्रा… पानी में मिलाकर सहपाठी ने पिला दिया यूरिन, हुआ एक्शन​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां इंदिरा नगर स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने पानी में यूरिन मिलाकर सहपाठी छात्रा को पिला दिया. मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां इंदिरा नगर स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने पानी में यूरिन मिलाकर सहपाठी छात्रा को पिला दिया. मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी छात्र का नाम काटकर स्कूल से बाहर कर दिया है. हालांकि छात्रा के परिजनों ने उसके कैरियर को ध्यान में रखते हुए पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है.

बताया जा रहा है कि छात्रा आरोपी छात्र को मोटा कहकर चिढ़ाती थी. इससे वह छात्रा से नाराज रहता था. बीते गुरुवार को भी छात्रा ने उसे मोटा कह दिया. इस बात से गुस्से में आरोपी छात्र ने उसके पानी के बोतल में यूरिन भर दिया. थोड़ी देर बाद छात्रा ने यह यूरिन पी भी लिया. लेकिन मामले का खुलासा होने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया. स्कूल से घर जाने के बाद छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने स्कूल प्रशासन को शिकायत दी.

स्कूल ने लिया एक्शन

छात्रा के परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा को स्कूल से निष्कासित कर दिया है. छात्रा के पिता ने आरोपी बच्चे का भविष्य खराब न हो, इस वजह से पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया. स्कूल के प्रिंसिपल डीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में तत्काल एक्शन लिया गया है. इसी के साथ कोशिश की गई है कि ऐसी घटना दोबारा ना हो. इसके लिए स्कूल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है. साथ ही स्टाफ को भी बच्चों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है.

पुलिस में नहीं आई शिकायत

पुलिस ने घटना के प्रति अनभिज्ञता प्रकट की है. पुलिस के मुताबिक इस संबंध में परिजनों या स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. वहीं स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बीते गुरुवार को स्कूल में दो नाबालिग छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद से नाराज एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की पानी की बोतल में यूरिन मिला दिया. इस संबंध में आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY