Michael Box Office Collection Worldwide: दुनियाभर में पसंद किए जाने वाले पॉप स्टार माइकल जैक्सन को गुजरे हुए लंबा वक्त हो चुका है लेकिन सिंगर की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है. इसका अंदाजा उनकी बायोपिक फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जा सकता है. माइकल जैक्सन बायोपिक के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं. फिल्म को दुनियाभर के माइकल फैंस का सपोर्ट मिल रहा है. वहीं इस फिल्म की रिलीज के साथ ही मौजूदा समय में लगी बॉलीवुड फिल्म का हाल खस्ता हो गया है. धुरंधर और भूत बंगला जैसी फिल्में भी माइकल की रिलीज के बाद घुटने टेकती नजर आ रही हैं.

ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में माइकल बायोपिक ने कितना कलेक्शन कर लिया है और इंटरनेशनल लेवल पर इस फिल्म की कमाई कितनी हो गई है. फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन ने लीड रोल प्ले किया है और उनके अभिनय की तारीफ भी की जा रही है.
माइकल ने भारत में कितने कमाए?
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को भारत में कुल 3029 शोज मिले. इस दौरान फिल्म ने पेड प्रिव्यू और ओपनिंग डे के कलेक्शन को मिलाकर 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 6.60 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म की इस शुरुआत को खराब नहीं कहा जाएगा. क्योंकि भारत में आमतौर पर हॉलीवुड की सबसे ज्यादा फिल्में वही चलती हैं जो किसी ना किसी फ्रेंचाइजी से जुड़ी होती हैं. इसके बाद हॉलीवुड की बायोपिक फिल्में भी अच्छी कमाई करने के लिए जानी जाती हैं.
इन दो फिल्मों का माइकल ने बिगाड़ा खेल
फिल्म की कमाई का खेल तो बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला ने ही बिगाड़ दिया था और अब तो इस फिल्म का काम तमाम माइकल फिल्म ने कर दिया है. धुरंधर 2 ने रिलीज के 37वें दिन यानी शुक्रवार को 1.55 करोड़ कमाए जिस लिहाज से फिल्म का 37 दिनों का कुल कलेक्शन 1124.19 करोड़ रुपये का हो गया. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1345.60 करोड़ रुपये का रहा. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने 423 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं इस लिहाज से फिल्म का अब तक का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1768.60 करोड़ रुपये का रहा. अभी भी फिल्म 1800 करोड़ की कमाई करने से दूर है और देखने वाली बात है कि इस कलेक्शन को अचीव कर पाती है कि नहीं.
वहीं जहां एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में हर दिन 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रही थी इस फिल्म के जरिए फिल्म की कमाई और भी घट गई. फिल्म ने की रिपोर्ट्स के मुताबिक 7वें दिन 6.49 करोड़ रुपये कमाए वहीं 8वें दिन फिल्म ने 6.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ऐसे में माइकल के आगमन के बाद से भूत बंगला की कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई है.
–
दुनियाभर में माइकल ने कितने कमाए?
वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को पहले दिन ठीक-ठाक स्टार्ट मिल गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का कलेक्शन ठीक जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि पहले वीकेंड में ये फिल्म अपने कलेक्शन को कहां तक लेकर जाती है. फिल्म का बजट 1600 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. ऐसे में ये भी गौर करने वाली बात होगी कि ये फिल्म आने वाले समय में अपना बजट निकालने में कितना वक्त लगाती है.
वहीं ये भी देखने वाली बात होगी कि जिस तरह से हॉलीवुड के इतिहास में अब तक म्यूजिकल-ड्रामा फिल्म ने परफॉर्म किया है उसके मुकाबले इस फिल्म का कलेक्शन कितना हो सकता है और ये कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. अपने करियर के दौरान 700 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम करने वाले लीजेंड्री सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन का निधन 50 साल की उम्र में हो चुका था.





