Wednesday, April 22, 2026
Viral

Metro Fight Viral Video: एस्केलेटर पर लड़कियों की भिड़ंत, वीडियो देख लोग बोले- ‘WWE लाइव चल रहा है’

Metro Fight Viral Video : सोशल मीडिया पर मेट्रो में होने वाले झगड़ों के वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों को चौंका दिया है। वायरल क्लिप में मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर दो लड़कियों के बीच अचानक बहस शुरू होती है, जो कुछ ही सेकंड में हाथापाई में बदल जाती है।

Metro Fight Viral Video: एस्केलेटर पर लड़कियों की भिड़ंत, वीडियो देख लोग बोले- ‘WWE लाइव चल रहा है’
Metro Fight Viral Video: एस्केलेटर पर लड़कियों की भिड़ंत, वीडियो देख लोग बोले- ‘WWE लाइव चल रहा है’

मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों एक-दूसरे को पकड़कर खींचने लगती हैं और धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। यह पूरा सीन किसी एक्शन फाइट जैसा नजर आता है, जिसे देखकर लोग इसे ‘एस्केलेटर वॉर’ नाम दे रहे हैं।

मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर दो लड़कियों के बीच हुई हाथापाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग इस झगड़े को देखते रहते हैं, जबकि कुछ लोग इसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींचती और लात-घूंसे मारती भी नजर आती हैं।

कुछ ही सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस तरह की घटनाओं ने सार्वजनिक जगहों पर बढ़ती अव्यवस्था और अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें :

यूजर्स ने इसे पब्लिक न्यूसेन्स बताते हुए कार्रवाई की मांग की

होते ही यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोग इसे मजाक में ‘WWE फाइट’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे रील बनाने की कोशिश कह रहे हैं। वहीं पर कई यूजर्स ने इसे पब्लिक न्यूसेन्स बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

एक यूजर ने मजाक में लिखा, “UPSC का सवाल- एस्केलेटर वॉर किस फ्लोर पर हुआ?” जबकि दूसरे ने जवाब दिया, “ग्राउंड फ्लोर!” इस तरह के मजेदार और तीखे कमेंट्स के बीच यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply